Punjab News: गलत तथ्यों के आधार पर बनाए गए सर्टिफिकेट के लिए सम्बन्धित व्यक्ति और जारीकर्ता अथॉरिटी के विरुद्ध होगी कार्यवाही: डॉ. बलजीत कौर

Daily Samvad
3 Min Read
Social Security, Women and Child Development Minister, Dr. Baljit Kaur
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने राज्य के समूह डिप्टी कमिश्नरों को सरकार के सिविल पदों एवं सेवाओं और केंद्रीय शैक्षिक संस्थाओं में दाखि़ले के लिए आरक्षण का लाभ लेने के लिए आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्गों (ई.डब्ल्यू.एस.) को आमदन और संपत्ति का सर्टिफिकेट जारी करने सम्बन्धी हिदायतें जारी की हैं।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि उनके संज्ञान में आया है कि कई व्यक्तियों द्वारा राज्य सरकार की तरफ से निर्धारित शर्तों का उल्लंघन करके आमदन और संपत्ति सर्टिफिकेट बनवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अयोग्य भाव ग़ैर-पात्र व्यक्तियों द्वारा आमदन और संपत्ति सर्टिफिकेट को जारी करवाने को गंभीरता से लिया गया है।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा यह फ़ैसला किया गया है कि सर्टिफिकेट जारी करने वाली अथॉरिटी द्वारा आमदन और संपत्ति सर्टिफिकेट को हिदायतें तारीख़ 14/05/2019 और 15/07/2019 के उपबंधों के अनुसार मुकम्मल पूर्व पड़ताल के उपरांत ही जारी किए जाएँ। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में ऐसा कोई केस उनके संज्ञान में आता है, तो आमदन और संपत्ति सर्टिफिकेट जारी करने के लिए तथ्यों को वैरीफायी करने वाले कर्मचारी/व्यक्ति के विरुद्ध विभागी/फौजदारी एैक्शन लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

इसके अलावा जिस व्यक्ति द्वारा आमदन और संपत्ति सर्टिफिकेट गलत तथ्यों के आधार पर बनवाए गए हैं, उनके विरुद्ध भी फ़ौजदारी कार्यवाही आरंभ की जाएगी। कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्गों के लिए सिविल पदों एवं सेवाओं में लागू 10 प्रतिशत आरक्षण का लाभ लेने के लिए सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक विभाग के पत्र नं: 1/16/2019-रस/116, तारीख़ 14/05/2019 और नं:1/16/2019-रस/1523189/1, तारीख़ 15/07/2019 के द्वारा आमदन और संपत्ति का सर्टिफिकेट जारी करने सम्बन्धी विस्तारपूर्वक हिदायतें जारी की गई हैं।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *