Gurgaon News: हरियाणा में दंगे से राजस्थान के कई इलाके सील, इंटरनेट बंद, धरपकड़ जारी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, गुरुग्राम। Gurgaon News: हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा को देखते हुए राजस्थान में अलर्ट जारी किया गया है। यहां हरियाणा बॉर्डर से सटे इलाकों में नेटबंदी लागू कर धारा 144 लागू कर दी गई है। इधर, इस हिंसा काे लेकर बुधवार को बजरंग दल के होने वाले विरोध प्रदर्शन को लेकर भी पुलिस अलर्ट मोड पर है।

दरअसल, राजस्थान में भरतपुर और अलवर के कुछ इलाकों का हिस्सा हरियाणा से सटा हुआ है। ऐसे में इस हिंसा का असर राजस्थान में न दिखे इसके लिए भरतपुर के 4 इलाकों में नेटबंदी को बढ़ाकर 3 अगस्त तक कर दिया है।

इससे पहले संभागीय आयुक्त सांवर वर्मा ने आदेश जारी कर 2 अगस्त सुबह 6 बजे तक जिले के सीकारी, पहाड़ी, कामां, नगर और जुरहरा समेत पूरे मेवात इलाके में नेटबंदी कर दी थी।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

इधर, हिंसा को देखते हुए इसे 3 अगस्त सुबह 6 बजे के लिए बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा भरतपुर-हरियाणा बॉर्डर पर फोर्स तैनात की गई है। यहां आने-जाने वाले हर वाहनों को चैक किया जा रहा है।

वहीं दोपहर बाद कलेक्टर लोक बंधु ने आदेश जारी कर कामां और पहाड़ी में धारा 144 लागू कर दी है। कलेक्टर ने बताया कि इन दोनों इलाकों में किसी भी तरह का जुलूस या रैली निकालने पर प्रतिबंध रहेगा।

संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा ने नेटबंदी बढ़ाने के आदेश जारी करते हुए बताया है कि,हरियाणा में हो रही हिंसा को देखते हुए पहाड़ी, कामां, नगर और सीकरी में मोबाइल इंटरनेट बंद करने के आदेश जारी किए गए थे। 31 जुलाई से हरियाणा के नूंह में आगजनी की घटना हुई। 1 अगस्त को भी गुरुग्राम में इस तरह की घटना सामने आई।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

नासिर-जुनैद की हत्या के बाद मेवात के लोगों में आक्रोश है। ऐसे में सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर भ्रामक और हिंसा को उपजाने वाले वीडियो मैसेज भेजे जा रहे हैं और इन्हें रोकना जरूरी है। कामां, पहाड़ी, नगर और सीकरी का इलाका अतिसंवेदनशील है इसलिए यहां नेटबंदी बढ़ाई जा रही है।

वहीं अलवर जिले में भी अलर्ट जारी करते हुए 10 उपखंड क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए 10 दिवस तक धारा 144 लगा दी है। एडीएम उत्तम सिंह शेखावत ने बताया कि हरियाणा के सीमावर्ती उपखण्ड, अलवर, तिजारा, रामगढ, गोविन्दगढ, कठूमर, लक्ष्मणगढ, टपूकडा, मालाखेडा, किशनगढबास व कोटकासिम उपखंड एरिया में 10 अगस्त आधी रात तक धारा 144 जारी रहेगी।

इसके लिए संबंधित डिप्टी और एसडीएम को एरिया में साम्प्रदायिक सौहार्द कामय रखने और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर निगरानी रखनी हाेगी।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *