Sidhu MooseWala Murder: बड़ा खुलासा, मूसेवाला के हत्यारे सचिन का गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से नहीं है कोई संबंध!

Daily Samvad
2 Min Read
sidhu mossewala
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Sidhu MooseWala Murder: गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी गैंगस्टर सचिन थापन बिश्नोई को अजरबैजान से दिल्ली पुलिस भारत पहुंच गई है। कोर्ट ने उसे दस दिन की पुलिस रिमांड दी है। इस बीच अब जानकारी मिल रही है कि सचिन के गांव के सरपंच ने दावा किया है कि वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार का भतीजा, या भाई नहीं है, जैसा कि सोशल मीडिया पर बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक जब से वह विदेश भाग गया है, उसके गांव के लोग और उसके माता-पिता उसके बारे में बात करने को तैयार नहीं हैं। फाजिल्का का दातरांवाली गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और सचिन थापर का पैतृक गांव है। शिव और उनकी पत्नी दोनों यहां एक घर में रहते हैं। शिवा पिछले कुछ वर्षों से बीमार चल रहे थे। वे सीमांत किसान हैं जिनके पास दो-तीन एकड़ जमीन है।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

सचिन को आखिरी बार 2 साल पहले गांव में देखा गया था। इस बीच दातरांवाली गांव के सरपंच ने कहा कि सोशल मीडिया पर उन्हें लॉरेंस बिश्नोई का भाई या भतीजा बताया जा रहा है। जबकि वह लॉरेंस का रिश्तेदार नहीं हैं। उन्होंने बताया कि सचिन के माता-पिता गांव में रहते हैं, लेकिन उनके पास मोबाइल फोन नहीं है। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और पढ़ाई में अच्छा था।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *