Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के इनोकिड्स के नन्हे कवियों ने देशभक्ति की कविताएँ सुनाकर बाँधा समां

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर रोड, कैंट जंडियाला रोड व कपूरथला रोड) के इनोकिड्स में आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘मेरा भारत,मेरी शान’ थीम पर आधारित कक्षा डिस्कवरर्स के नन्हे-मुन्नों से देशभक्ति कविता-वाचन प्रतियोगिता करवाई गई,जिसमें बच्चों ने जोश भर देने वाली देशभक्ति की कविताएँ सुनाईं।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

उन्होंने अपनी कविताओं में देश की आज़ादी में शहीद हुए सैनिकों व स्वतंत्रता सेनानियों की गाथाओं को बड़े ही सुंदर शब्दों में प्रस्तुत किया। उन्होंने अपनी कविताओं के माध्यम से अपने भावों के माध्यम से देश-प्रेम को उजागर किया‌ बच्चों द्वारा प्रस्तुत देश भक्ति की कविताओं ने सबको देश-प्रेम से ओतप्रोत कर दिया।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

इस प्रतियोगिता में ग्रीन मॉडल टाऊन की गार्गी शर्मा, वनायशा सरीन, निपुण थापर, योनित गंगवानी व अनन्या प्रथम स्थान पर रहे। लोहारां में आस्था, कशिव, कायरा चावला तथा कैंट जंडियाला रोड में कविश शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नूरपुर रोड में हमाया मित्तल व धान्वी प्रथम स्थान पर रहे जबकि कपूरथला रोड में जिशा गुप्ता व देवांश अरोड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स शर्मिला नाकरा अपने बच्चों तथा उनमें निहित देश-प्रेम के भावों की खूब सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं को करवाने का उद्देश्य बच्चों के मन से मंच भय दूर करना तथा उनकी आत्माभिव्यक्ति तथा उच्चारण कौशल को बढ़ाना है।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *