Murder In Jalandhar: जालंधर के इस शोरूम में काम करने वाले युवक की बेरहमी से हत्या, इलाके में फैली दहशत

Daily Samvad
2 Min Read
died

डेली संवाद, जालंधर। Murder In Jalandhar: इस समय की बड़ी खबर जालंधर से सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर के संतोखपुर एरिया में युवक का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक रामामंडी के एक शोरूम में काम करता था।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

वहीं मृतक युवक की पहचान राजिंदर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक राजिंदर रामामंडी के ड्रैस गुरु नामक शोरूम में काम करता था। उसके साथ एक सन्नी नाम का युवक था जोकि साथ में ही काम करता था और दोनों संतोखपुर में एक ही घर में रहते थे।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

राजिंदर की मौत के बाद सन्नी नामक युवक फरार बताया जा रहा है जिसके कारण पुलिस को सन्नी पर राजिंदर की हत्या करने का शक है। बताया जा रहा है कि कल दोनों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था जिसके कारण सन्नी ने कत्ल कर दिया। वहीं पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *