Best Cooking Oil: खाना पकाने के लिए कौन सा तेल है सबसे अच्छा, यहां पढ़ें

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 470 शब्द|📅 05 Aug 2023

नई दिल्ली। Best Cooking Oil: रसोई में खाना बनाने के लिए कई तरह के तेलों का इस्तेमाल किया जाता है, इनमें सरसों, तिल, नारियल समेत कई अन्य तरह के तेल शामिल हैं। हालांकि, आयुर्वेद के अनुसार, कुछ ऐसे तेल हैं, जो खाना पकाने के लिए सर्वोत्तम हैं। एक आयुर्वेदिक विशेषज्ञ ने अपने सोशल मीडिया पर आयुर्वेद के अनुसार खाना पकाने के लिए सर्वोत्तम तेलों के बारे में बताया है। आइये जानते हैं कि वह क्या कहती हैं।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

खाना पकाने के लिए तेल सबसे जरूरी इंग्रीडिएंट्स में से एक है। जहां आम तौर पर लोग खाना पकाने के लिए सरसों और रिफाइंड तेल का इस्तेमाल करते हैं, वहीं जो लोग वजन घटाने वाले डाइट को फॉलो करते हैं वे ऐसे तेलों के इस्तेमाल से बचते हैं। इसके बजाय वे जैतून का तेल और अन्य प्रकार के कुकिंग ऑयल का इस्तेमाल करते हैं।

खाना बनाने के लिए सबसे अच्छा तेल कौन सा है?

तिल का तेल – इस तेल में तीखेपन काफी तीखापन होता है, जिसकी वजह से तिल का तेल पोषक तत्वों के अवशोषण के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।

सरसों का तेल – सरसों का तेल अत्यधिक गर्म प्रकृति का होता है और डायबिटीज पेशेंट के लिए अच्छा होता है। हालांकि, सोरायसिस, एक्जिमा और अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को खाना पकाने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

नारियल तेल – अगर आप बहुत ज्यादा कसरत करते हैं और जल्दी थक जाते हैं, तो नारियल तेल का इस्तेमाल करें। इसमें मौजूद सूदिंग इफेक्ट काफी फायदेमंद होते हैं और गैस्ट्रिक समस्याओं से जूझने वाले लोगों के लिए अच्छा होता है। अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो यह तेल कारगर नहीं होगी।

घी – खाना पकाने के लिए यह सबसे अच्छा माध्यम है और घी पाचन शक्ति को भी बढ़ाता है। यह ब्लड, मांसपेशियों, हड्डियों और रिप्रोडक्टिव टिशूज को पोषण देता है। अगर आपको अत्यधिक पाचन संबंधी समस्याएं और लिवर डिजीज हैं, तो आपको घी का सेवन कम करना चाहिए।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

मूंगफली का तेल – अगर आपका डाइजेशन अच्छा है, तो मूंगफली के तेल का सेवन किया जा सकता है। मूंगफली का तेल वात को बढ़ाने वाला हो सकता है; इसलिए अगर आपको डाइजेशन से जुड़ी कोई परेशानी है, तो इसका कम ही इस्तेमाल करें।

रिफाइंड वेजिटेबल ऑयल – कैनोला, कुसुम, सूरजमुखी जैसे तेल रिफाइंड तेल में आते हैं और खाना पकाने के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

जैतून का तेल – जैतून का तेल सलाद में डालने के लिए बहुत अच्छा है, न कि नियमित खाना पकाने और तलने के लिए।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *