Poco M6 Pro 5G: भारत में लॉन्च हुआ Poco M6 Pro 5G, 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा, कीमत 10,000 रुपए से भी कम

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 466 शब्द|📅 05 Aug 2023

नई दिल्ली। Poco M6 Pro 5G: मोबाइल कंपनी पोको ने आज भारत में अपना लेटेस्ट M सीरीज फोन लॉन्च किया है, जो भारत के सबसे किफायती 5G स्मार्टफोन में से एक है। कंपनी ने आज Poco M6 Pro 5G से पर्दा उठा दिया है। बता दें कि भले ही भारत में 15,000 रुपये से अधिक के बाजार में कई 5G फोन उपलब्ध हैं, लेकिन 15,000 रुपये से कम के सेगमेंट में केवल कुछ मुट्ठी भर 5G डिवाइस हैं। ऐसे में इस फोन को लॉन्च कररे कंपनी बाजार में अपनी जगह बनाना चाहती है।

पोको M6 प्रो दो वेरिएंट में आता है, बेस वेरिएंट की कीमत 11,000 रुपये से कम है और टॉप-एंड मॉडल की कीमत 13,000 रुपये से कम है। फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर द्वारा संचालित है। डिवाइस की अन्य प्रमुख स्पेसिफ्केशंस में 6GB तक रैम, 128GB स्टोरेज, 5,000mAh की बैटरी और डुअल रियर कैमरा सेटअप शामिल हैं। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

Poco M6 Pro 5G के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है। इसका एक 6GB+128GB मॉडल भी है, जिसकी कीमत 11,999 रुपये है। यह डिवाइस फॉरेस्ट ग्रीन और पावर ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है और 9 अगस्त से फ्लिपकार्ट के माध्यम से बिक्री पर उपलब्ध होगा। खरीदार ICICI बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड लेनदेन पर 1,000 रुपये की छूट पा सकते हैं।

प्रोसेसर की बात करें तो Poco M6 Pro 5G में स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर है, जो 4mn प्रोसेस पर आधारित है। इस प्रोसेसर की घोषणा कुछ महीने पहले की गई थी और पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया Redmi 12 5G भारत में इसे पेश करने वाला पहला फोन था। क्वालकॉम के इस नए चिपसेट की अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.2GHz है और कहा जाता है कि यह अपने पूर्ववर्ती की तुलना में 10% बेहतर CPU परफॉर्मेंस देता है।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

पोको M6 प्रो 5G में फुल एचडी+ स्क्रीन रेजोल्यूशन और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ 6.79 इंच का बड़ा एलसीडी पैनल है। यह 90Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है और 550nits पीक ब्राइटनेस देता है। फोन 6GB तक रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है।

कैमरे की बात करें तो, फोन में 50MP का मुख्य कैमरा और 2MP का सेकेंडरी स्नैपर है। फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा है। M6 Pro 5G में 5,000mAh की बैटरी है और यह 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। अन्य फीचर में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, 3.5 मिमी हेडफोन जैक, IP53 रेटिंग और IR ब्लास्टर शामिल हैं।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *