Scam 2003: हंसल मेहता की ‘स्कैम 2003’ का टीजर रिलीज, इस घोटाले की सच्चाई बयां करेगी सीरीज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 317 शब्द|📅 05 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Scam 2003: आज के समय में बॉलीवुड निर्देशक हंसल मेहता (Hansal Mehta) को कौन नहीं जानता है। निर्देशक ने वेब सीरीज की दुनिया में ‘स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी’ के जरिए सभी का खूब मनोंरजन किया था। इसी के बाद से ही हंसल मेहता चर्चा में आए थे।

निर्देशक ने काफी समय पहले ही ऐलान कर दिया था कि वह जल्द ही इस सीरीज की दूसरी किस्त लेकर दर्शकों के बीच लौटेंगे। अपनी वादे के अनुसार हंसल मेहता ‘स्कैम 2003: द तेलगी स्टोरी’ लेकर आ गए है जिसका टीजर रिलीज़ कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

हंसल मेहता ने आज सीरीज का धमाकेदार टीजर जारी करते हुए इसकी रिलीज डेट का ऐलान भी कर दिया है। इस सीरीज का निर्देशन हंसल मेहता और तुषार हीरानंदानी ने किया है। आपको बता दे कि ‘स्कैम 2003’ भारत के सबसे बड़े घोटाले में से एक अब्दुल करीम तेलगी की कहानी पर आधारित है।

सीरीज के टीजर में बताया गया है कि हर्षद मेहता ने जिस घोटाले को अंजाम दिया उसने कैसे देश को झकझोर कर रख दिया है। लेकिन 1992 के बाद 2003 में देश में कुछ ऐसा हुआ, जो उससे भी बहुत बड़ा था। ‘द तेलगी स्टोरी’, उस घोटालेबाज के बारे में गहराई से दर्शकों के दिखाएगी, जिसने नकली स्टांप पेपर मुद्रित किए थे।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

स्टांप पेपर को छापने के लिए जरूरत की मशीनें हासिल करने के लिए उसने 300 से अधिक लोगों को काम पर रखा था, जिन्होंने बैंकों, बीमा कंपनियों और कई अन्य लोगों को धोखा दिया था। इस घटना में 30,000 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ था। सीरीज 2 सितंबर से सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी।’

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *