Punjab News: अमृतसर पहुंचे NIA चीफ दिनकर गुप्ता, गोल्डन टैंपल में टेका माथा, खालसा एड पर छापेमारी के सवाल पर रहे मौन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 294 शब्द|📅 06 Aug 2023

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के चीफ दिनकर गुप्ता रविवार को अमृतसर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गोल्डन टेंपल में माथा टेका है। पंजाब के DGP पद से हटाए जाने और केंद्र सरकार में डेपुटेशन पर जाने के बाद दिनकर गुप्ता का यह पहला अमृतसर दौरा है।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

गोल्डन टेंपल में माथा टेककर उन्होंने गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। सुरक्षा घेरे में पहुंचे NIA चीफ दिनकर गुप्ता ने इस दौरान कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। NIA चीफ के गोल्डन टेंपल पहुंचने पर अमृतसर के DCP परमिंदर सिंह भंडाल भी उनके साथ थे।

स्काई ब्लू रंग की शर्ट और ब्लैक पेंट में पहुंचे दिनकर गुप्ता ने आम व्यक्ति की तरह गोल्डन टेंपल में परिक्रमा की और फिर गुरुघर में माथा टेकर आशीर्वाद प्राप्त किया। मीडिया से बातचीत में गुप्ता ने कहा कि यह उनकी पर्सनल विजिट है और वह यहां सिर्फ गुरु महाराज का आशीर्वाद लेने आए हैं।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

NIA चीफ ने मीडिया के अन्य सवालों का जवाब देने से मना कर दिया। बीते दिनों उत्तर भारत में खालसा एड के प्रमुख के यहां की गई रेड के बारे में पूछने पर कुछ भी कहने से मना कर दिया।

दिनकर गुप्ता का अमृतसर से गहरा नाता है। पंजाब का DGP रहते हुए वह कई बार अमृतसर आ चुके हैं। उनकी पत्नी और वरिष्ठ IAS अफसर विन्नी महाजन पंजाब की चीफ सेक्रेटरी रह चुकी हैं। दिनकर गुप्ता का ससुराल अमृतसर में ही है। उनकी पत्नी विन्नी महाजन का बचपन अमृतसर में ही गुजरा है।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *