Punjab News: पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 77.8 किलो हेरोइन और तीन पिस्तौलों सहित चार व्यक्ति काबू

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़/फिरोजपुर। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर नशों के विरुद्ध शुरु की मुहिम के अंतर्गत इस साल की सबसे बड़ी हेरोइन बरामदगी करते हुये पंजाब पुलिस ने 4 नशा तस्करों को 77.8 किलो हेरोइन (41.8 किलो $ 36 किलो) और तीन पिस्तौलों सहित गिरफ़्तार करके सरहद पार से नशा तस्करी के दो अलग-अलग रैकेटों का पर्दाफाश किया है।

डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से हेरोइन की बड़ी खेप के बारे मिली सूचना के आधार पर ए. आई. जी. एस. एस. ओ. सी. फिरोजपुर लखबीर सिंह के नेतृत्व में काउन्टर इंटेलिजेंस फ़िरोज़पुर की पुलिस टीमों ने नाकाबंदी की और दो व्यक्तियों को काबू किया, जब वह दोनों खेप प्राप्त करने के उपरांत अपने मोटरसाईकल पर आ रहे थे।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

गिरफ़्तार किये गए व्यक्तियों की पहचान गग्गा गिल उर्फ गगन उर्फ काली निवासी गाँव बारे के, फ़िरोज़पुर और वीर सिंह उर्फ वीरू निवासी मुहार सोना ज़िला फाजिल्का के तौर पर हुई है। पुलिस टीमों ने इनके पास से 41.8 किलो हेरोइन और तीन पिस्तौलों- – दो पिस्तौल 9 एम. एम. समेत चार मैगज़ीन और 100 कारतूस और .30 बोर का 1 ज़िगाना समेत दो मैगज़ीन और 15 कारतूस बरामद किये हैं।

इस सम्बन्धी थाना एस. एस. ओ. सी. फाजिल्का में ऐनडीपीऐस एक्ट की धारा 21 (सी) और 29 और हथियार एक्ट की धारा 25 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। डीजीपी ने बताया कि ख़ुफ़िया जानकारी पर आधारित एक अन्य कार्रवाई के दौरान काउन्टर इंटेलिजेंस फ़िरोज़पुर की पुलिस टीमों ने जसभिन्दर सिंह उर्फ भिन्दा और जगदीप सिंह उर्फ भूच्चऱ, दोनों निवासी गाँव दीप सिंह वाला, फरीदकोट को गिरफ़्तार करके उनके पास से 36 किलो हेरोइन बरामद की।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

यह गिरफ़्तारी उस समय की गई जब उक्त व्यक्ति खेप बरामद करने के बाद अपने मोटरसाईकल पर आ रहे थे। इस सम्बन्धी थाना एसएसओसी फाजिल्का में ऐनडीपीऐस एक्ट की धारा 21(सी) और 29 के अंतर्गत अलग केस दर्ज किया गया है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा, “यह माड्यूल पंजाब में बड़े स्तर पर सरहद पार से और अंतर-राज्यीय नशा तस्करी में शामिल थे।

स्पैशल डीजीपी (अंदरूनी सुरक्षा) आर. एन. ढोके ने बताया कि पुलिस टीमें इस खेप को भेजने वाले पाकिस्तान आधारित तस्करों सहित तस्करी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का सुराग खोजने के लिए दोनों मामलों की जांच कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और गिरफ़्तारियां होने की संभावना है।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *