Government Jobs: स्टेनो के 1207 पदों पर निकली भर्तियां, जल्द करें आवेदन, इतनी मिलेगी सैलरी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 294 शब्द|📅 07 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Government Jobs: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा 2 अगस्त 2023 को स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा 2023 के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। अधिसूचना एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर ऑनलाइन माध्यम से जारी की गई। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही आवेदन एसएससी की ओर आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

आपको बता दे कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 अगस्त 2023 तक जारी रहेगी। उम्मीदवार निर्धारित तिथियों में आवेदन पत्र भर सकेंगे। इस भर्ती के जरिए केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और संस्थानों में स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।

जो युवा इस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं वे कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 23 अगस्त 2023 तक फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने के साथ-साथ उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी जाएगी।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 10वीं (बारहवीं) उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और ग्रेड सी पदों के लिए अधिकतम आयु 27 वर्ष और ग्रेड डी पदों के लिए 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करेंगे, उन्हें सबसे पहले कंप्यूटर आधारित टेस्ट देना होगा।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *