⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 162 शब्द|📅 07 Aug 2023
डेली संवाद, तरनतारन। Punjab News: तरनतारन में पंजाब पुलिस में तैनात एक एएसआई के जवान बेटे की सर्विस रिवॉल्वर से अचानक गोली लगने से मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिसकर्मी ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार हो रहा था, इसी दौरान उसकी रिवॉल्वर नीचे गिर गई और गोली चल गई।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार
गोली उसी कमरे में बिस्तर पर बैठे उनके बेटे को लगी। जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 22 वर्षीय युवक परिवार का इकलौता बेटा था। मृतक युवक की पहचान सनमदीप सिंह के रूप में हुई है, जो विदेश जाने की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज
VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता








