Zomato share price: 8% बढ़कर 100 रुपये के पार पहुंचा जोमैटो का शेयर, 52-हफ्ते के हाई पर पहुंचा स्टॉक

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 224 शब्द|📅 07 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Zomato share price: फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो का शेयर (Zomato Share Price) सोमवार को 8% उछाल के साथ 100 रुपये के पार पहुंच गया। कंपनी के स्टॉक ने दिन के कारोबार के दौरान 102.8 रुपये के स्तर को छू लिया। इस तरह यह स्टॉक 52-वीक के नए हाई पर पहुंच गया।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी के प्रॉफिटेबल बनने के बाद जोमैटो के शेयर में ये उछाल देखने को मिल रहा है। फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो ने जानकारी दी है कि जून तिमाही में कंपनी का कॉन्सॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट दो करोड़ रुपये रहा। पिछले साल अप्रैल से जून तिमाही के दौरान कंपनी को 186 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

इस साल जनवरी से मार्च तिमाही के दौरान भी कंपनी को 189 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इसी बीच जून क्वार्टर में परिचालन से होने वाली आमदनी सालाना आधार पर 71 फीसदी उछाल के साथ 2,416 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। पिछले साल अप्रैल से जून तिमाही के दौरान बैंक की परिचालन आय 1,414 करोड़ रुपये रही थी।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *