Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों ने सहोदया इंटर स्कूल तथा टेॅकमंथन मुकाबलों में जीते पुरस्कार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 237 शब्द|📅 07 Aug 2023

डेली संवाद, जालंधर। Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स ग्रीन मॉडल टाऊन के विद्यार्थियों ने जालंधर इंडिपेंडेंट स्कूल्स सहोदया कंपलेक्स तथा अन्य विभिन्न क्षेत्रों में पुरस्कार जीतकर स्कूल को गौरवान्वित किया है।

शिव ज्योति स्कूल में आयोजित इंटर स्कूल कविता वाचन प्रतियोगिता में दूसरी कक्षा की अवाना ने ‘वंडेया प्यार देवे ज़िंदगी श्रृंगार, आओ मनुखता च प्यार वधाइए’ शीर्षक पर अपने हृदयगत भावों को कविता के माध्यम से उजागर कर इस प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल किया।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

आठवीं कक्षा की शांभवी ‘जालंधर इंडिपेंडेंट स्कूल सहोदया कंपलेक्स’ द्वारा संत रघबीर सिंह एम्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित ‘सहोदया ई-पोस्टर’ प्रतियोगिता में शीर्षक ‘साइकैट्रिक डिसऑर्डर एंड प्रीवेंशन’ में द्वितीय स्थान पर रही।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

बीसीएम आर्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल लुधियाना में आयोजित ‘टेॅकमंथन’ प्रतियोगिता में पाँचवी कक्षा के विद्यार्थियों निखिलेश तथा अर्नव मदान ने इवेंट ‘स्पेस हॉपर्स’ के अंतर्गत थीम ‘एस्ट्रोनिक एक्शन’ के तहत लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का प्रयोग करते हुए ‘स्पेस’ पर आधारित एक गेम तैयार की, जिसमें उन्होंने तीसरा स्थान हासिल किया। ‌

विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे विद्यार्थियों को स्कूल प्रिंसिपल राजीव पालीवाल ने बधाई दी तथा भविष्य में भी इसी प्रकार अन्य प्रतियोगिताओ में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता

https://youtu.be/pBwqs3bEAUE
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *