Punjab News: डीजीपी गौरव यादव ने पटियाला और रोपड़ रेंज की कानून व्यवस्था को लेकर की मीटिंग, अफसरों को दिए सख्त आदेश

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़/एसएएस नगर/ पटियाला। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों अनुसार स्वतंत्रता दिवस से पहले राज्य में पुख़्ता सुरक्षा प्रबंधों को यकीनी बनाने के मद्देनज़र पुलिस डायरैक्टर जनरल ( डी. जी. पी.) गौरव यादव ने मंगलवार को पटियाला और रोपड़ रेंज में अमन-कानून की स्थिति का जायज़ा लेने हेतु दो उच्च-स्तरीय मीटिंगें की।

पटियाला रेंज के चार जिलों- पटियाला, मलेरकोटला, संगरूर और बरनाला- की मीटिंग पटियाला में हुई, जबकि रोपड़ रेंज के तीन जिलों- एस. ए. एस. नगर, रूपनगर और फतेहगढ़ साहिब- की मीटिंग मोहाली में हुई। अपने पटियाला दौरे के दौरान डीजीपी गौरव यादव ने पुलिस मुलाजिमों की भलाई के लिए बनाई कैंटीन का उद्घाटन भी किया, जहाँ से वह रियायती दरों पर किराने का समान या अन्य रोज़मर्रा की ज़रूरत की वस्तुएं खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ें : जालंधर में दिनदहाड़े लूट, गन प्वाइंट पर लुटेरों ने कर डाला बड़ा कांड

कैंटीन का उद्घाटन करने के बाद डीजीपी ने कहा, “ मुख्यमंत्री भगवंत मान जी की सख़्त हिदायतें हैं कि पुलिस मुलाजिमों की भलाई को यकीनी बनाया जाये और पंजाब पुलिस के बुनियादी ढांचे को अपग्रेड किया जाये जिससे यह फोर्स देश की सर्वोत्तम पुलिस फोर्स के तौर पर उभर कर सामने आए।’’

उन्होंने बताया कि मीटिंगों के दौरान अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस के प्रबंधों, कानून व्यवस्था के मुद्दों, पुलिसिंग में और सुधार करने के लिए सुझावों और प्रभावशाली ढंग से कानून लागू करने के लिए मौजूदा ज़रूरतों सहित अलग-अलग पहलूओं के बारे जानकारी दी गई। उन्होंने अधिकारियों के साथ अलग-अलग सुरक्षा अलर्ट और महत्वपूर्ण जानकारी भी सांझा की।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

बाद में डीजीपी गौरव यादव, पटियाला पुलिस द्वारा आयोजित ’ बड़ा ख़ाना’ दोपहर के खाने में शामिल हुए, जिसमें सभी रैंक के अधिकारियों को पुलिस फोर्स के मुखियों के साथ बातचीत करने और विचार-विमर्श का मौका मिला, जिससे प्रभावशाली ढंग से एकजुट होकर काम करने की भावना मज़बूत होती है। उन्होंने पटियाला और रोपड़ रेंज के उच्च कार्यकारी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी को और प्रभावशाली ढंग के साथ निभाने के लिए उत्साहित और प्रेरित करने के लिए सम्मानित भी किया।

इस मौके पर दूसरों के इलावा आई. जी. पी., पटियाला रेंज, मुखविन्दर सिंह छीना, आई. जी. पी. रोपड़ रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर, एस. एस. पी. पटियाला वरुण शर्मा, एस. एस. पी. संगरूर सुरिन्दर लांबा, एस. एस. पी. बरनाला सन्दीप मलिक, एस. एस. पी. मलेरकोटला गुरशरनदीप सिंह ग्रेवाल, एस. एस. पी. ऐसएऐस नगर सन्दीप गर्ग, एस. एस. पी. रूपनगर विवेक शील सोनी और एसएसपी फतेहगढ़ साहिब डाः रवजोत कौर ग्रेवाल उपस्थित थे।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *