Punjab Band: पंजाब बंद के दौरान जालंधर और लुधियाना में प्रदर्शन, नैशनल हाईवे पर नारेबाजी, आवाजाही बंद

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 266 शब्द|📅 09 Aug 2023

डेली संवाद, जालंधर। Punjab Band: पंजाब बंद का असर ज्यादा नहीं दिख रहा है। फिर भी एतिहातन लोग सतर्कता बरत रहे हैं। बंद के लिहाज से जालंधर सबसे संवेदनशील शहर है। इसे देखते हुए कपूरथला चौक, रविदास चौक, बीएसएफ चौक, नकोदर चौक और BMC चौक पर बैरिकेडिंग कर दी गई है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

उधर, प्रदर्शनकारियों ने लंबा पिंड चौक और रामा मंडी में जाम लगा दिया है। यहां ईसाई समुदाय के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं लुधियाना में जालंधर बाईपास पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया जाएगा। ये सभी मणिपुर में हिंसा के खिलाफ पंजाब बंद के दौरान प्रदर्शन कर रहे हैं।

आपको बता दें कि वाल्मीकि, रविदासिया और ईसाई भाईचारे ने संयुक्त रूप से बंद की कॉल दी है। बंद की कॉल को देखते हुए सरकारी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए प्राइवेट स्कूल भी बंद रखे गए हैं। बंद समर्थकों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान हाईवेज जाम कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

पंजाब बंद के दौरान सिर्फ मेडिकल सुविधाओं जैसी एमरजेंसी सेवाओं को छूट रहेगी। बंद के दौरान जाम में एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और ऑन ड्यूटी मिलिट्री व्हीकल्स को नहीं रोका जाएगा। जालंधर और लुधियाना में बंद को लेकर प्रदर्शन शुरू हो गया है। रोडवेज बसें फिलहाल औपचारिक तौर पर बंद नहीं की गई है।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *