Punjab Band: पंजाब बंद को जालंधर में मिल रहा जबरदस्त समर्थन, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बीएसएफ चौंक पर लगे बैरिकेड

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 285 शब्द|📅 09 Aug 2023

डेली संवाद, जालंधर। Punjab Band: पंजाब बंद को जालंधर में जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। शहर में स्कूल, कॉलेज, मार्किट सब बंद है। यहां हम आपको बता दे कि यह प्रदर्शन मणिपुर में हिंसा को लेकर किया जा रहा है। वहीं बीएसएफ चौंक पर पुलिस ने बैरिकेड लगा दिए है। भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

Punjab Band: पंजाब बंद को जालंधर में मिल रहा जबरदस्त समर्थन, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बीएसएफ चौंक पर लगे बैरिकेड

इस मामले को लेकर पुलिस कमिशनर का कहना है कि किसी भी शरारती अनंसर को शहर का माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर ध्यान ना दें। उन्होंने कहा कि चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

इसी के साथ पुलिस कमिश्नर खुद जालंधर में पंजाब बंद की कॉल जायजा ले रहे है। वहीं अलग-अलग समुदाय के लोगों द्वारा धरना लगाना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही रोष रैली भी निकाली जा रही है। इस समय शहर की स्थिति सामान्य है। पंजाब बंद की कॉल को लेकर कई दुकानदारों ने समुदाय के लोगों समर्थन देने का ऐलान किया है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

इसी के तहत शहर में कई जगह मार्किटें बंद है। वहीं कई निजी स्कूलों ने भी देर शाम ही छुट्टी का ऐलान कर दिया था। बता दें कि एक्शन कमेटी द्वारा बंद के दौरान हाइवे बंद रखने का ऐलान किया गया था व जरूरी सेवाओं जैसे दवाओं आदि की दुकानों, सेना के वाहनों, एम्बूलैंस आदि को छूट दी गई है।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *