IND vs WI: पूर्व खिलाड़ी ने कुलदीप यादव को बताया असली मैच विनर, पढ़ें उन्होंने क्यों कहा ऐसा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 288 शब्द|📅 09 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। IND vs WI: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा टी20 मैच 7 विकेट से जीत लिया है। इस पूरे मैच में कुलदीप यादव ने अच्छी गेंदबाजी की है। उन्होंने मैच में 28 रन देकर 3 विकेट लिए है। भारतीय खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने तारीफ की है। उन्होंने कहा कि कुलदीप असली मैच विनर है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

मांजरेकर ने कुलदीप यादव को लेकर ट्विटर पर ट्वीट भी किया है उन्होंने कहा कि ”’सूर्य कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन मेरे लिए कुलदीप यादव असली मैच विनर हैं। ” शीर्ष क्रम के तीन विकेट लेकर वेस्टइंडीज को 159 रन पर रोक दिया। इसमें पूरन का विकेट भी शामिल है। शाबाश कुलदीप।’

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

तीसरे टी20 मैच में सूर्य ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की है। उन्होंने 44 गेंदों में 83 रन बनाए। उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के लगाए. सूर्या को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। टीम इंडिया की जीत में कुलदीप ने भी अहम भूमिका निभाई है। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए। ओपनर ब्रैंडन किंग ने 42 गेंदों में 42 रन बनाए। उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का लगाया।

मेयर्स ने 25 रन बनाए। कप्तान रोवमैन पॉवेल ने नाबाद 40 रन बनाए। इस बीच भारत के लिए कुलदीप ने अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लिए। अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 24 रन देकर एक विकेट लिया। मुकेश कुमार ने 2 ओवर में 19 रन देकर एक विकेट लिया।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *