Political News: 160 विधायकों के लिए लग्जरी फ्लैट्स तैयार: एसी, सोफा-सेट समेत मिलेगी तमाम सुविधाएं

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 242 शब्द|📅 09 Aug 2023

डेली संवाद, जयपुर। Political News: राजस्थान के विधायकों के लिए खुशी की खबर सामने आ रही है। खबर है कि राजस्थान के विधायकों का अब लंबा इंतजार खत्म होने जा रहा है। खबर है कि जयपुर में विधायकों के 160 विधायकों के लिए मल्टी स्टोरी फ्लैट्स बनकर तैयार हो गए है।

Political News: 160 विधायकों के लिए लग्जरी फ्लैट्स तैयार: एसी, सोफा-सेट समेत मिलेगी तमाम सुविधाएं

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 12 की शाम इसका उद्घाटन करेंगे। इससे पहले 11 अगस्त 2021 को विधायक आवास प्रोजेक्ट की नींव रखी गई थी। मिली जानकारी के मुताबिक तब इसे पूरा करने की डेडलाइन 5 नवंबर तय की गई थी।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

लेकिन डेडलाइन से पहले ही विधायकों के लिए 160 लग्जरी फ्लैट तैयार हो चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ कांस्टीट्यूशन क्लब का निर्माण फिलहाल जारी है। आपको बता दे कि विधानसभा के पास विधायकों का हर फ्लैट 3200 वर्गफीट एरिया में बनाया गया है। इसमें 4 कमरे, हॉल, किचन, लैथ-बाथ हैं।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

इसके अलावा हर फ्लैट में एसी, बैड, फ्रिज, सोफा-सेट, समेत तमाम फर्नीचर जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इस प्रोजेक्ट में एक सेंट्रल पार्क, मेडिकल शॉप, आयुर्वेद, होम्योपैथी और एलोपैथी की डिस्पेंसरी होगी। वहीं ,एटीएम बूथ, स्मार्ट पार्किंग सिस्टम, वाई-फाई कैंपस जैसी मूलभूत सुविधाएं भी मुहैया करवाई जाएगी।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *