Punjab News: पंजाब के ट्रैवल एजेंटों, इमीग्रेशन और एजेंसियों को लेकर सरकार सख्त, जारी किया ये आदेश

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 418 शब्द|📅 09 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में ग़ैर कानूनी ढंग से काम कर रहे ट्रैवल एजेंटों, संस्थाओं और एजेंसियों पर सख़्त कार्रवाई अमल में लाएगी। यह जानकारी देते हुये पंजाब के एन. आर. आई. मामले और शासन सुधार मंत्री स. कुलदीप सिंह धालीवाल ने समूह जिलों में लायसेंसों और अन्य ज़रूरी मंजूरियां आदि की चैकिंग जारी है।

स. धालीवाल ने विभिन्न विभागों के सीनियर अधिकारियों के साथ एन. आर. आईज़ से सम्बन्धित मामलों की रिविऊ मीटिंग बाद में बताया कि अब तक 7179 ट्रैवल एजेंटों, एजेंसियों, दफ्तरों की जानकारी एकत्रित की गई है, जिनमें से 3547 की चैकिंग जिलों की टीमों से तरफ की जा चुकी है।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

उन्होंने बताया कि इस चैकिंग के दौरान 271 संस्थाएं ग़ैर कानूनी पायी गई हैं और 25 पर एफ. आर. आई. दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि एन. आर. आई मिलनी समागमों के दौरान प्राप्त कुल 609 शिकायतों में से 588 का निपटारा हो चुका है और बकाया 21 मामले कार्रवाई अधीन हैं।

स. धालीवाल ने बताया कि पंजाब सरकार प्रवासी पंजाबियों की शिकायतों और अन्य अलग-अलग मामलों को पहल के आधार पर हल करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने समूह जिलों में तैनात एस. डी. एम. कम एन. आर. आई. नोडल अफसरों को सम्बन्धित जिलों में कार्यशील ट्रैवल एजेंटों, एजेंसियों, दफ्तरों आदि की चैकिंग 10 सितम्बर तक मुकम्मल करने के आदेश दिए हैं।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि जो संस्थाएं, एजेंसियाँ सही तरीके से यानि कानून और निर्धारित शर्तों के अंतर्गत काम करने की इच्छुक हैं, उनको निर्धारित शर्तें पूरी करने का मौका दिया जायेगा। एन. आर. आई. मंत्री ने जिलों में तैनात नोडल अफसरों को हिदायत देते हुये कहा कि विभाग की तरफ से एन. आर. आईज़ से सम्बन्धित जो भी मामले उनको भेजे जाते हैं, को हल करवाने के लिए पहल के आधार पर निपटारा करना यकीनी बनाया जाये।

इस मौके पर प्रमुख सचिव एन. आर. आई. मामले विभाग श्री दिलीप कुमार, ए. डी. जी. पी. एन. आर. आई. श्री प्रवीन कुमार सिन्हा, ए. आई. जी. मुख्य दफ़्तर एन. आर. आई. श्री अजिन्दर सिंह, सचिव एन. आर. आई. श्रीमती कमलजीत कौर बराड़, अधिक सचिव एन. आर. आई. श्री परमजीत सिंह के इलावा अलग-अलग जिलों में तैनात एन. आर. आई. नोडल अफ़सर उपस्थित थे।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *