Punjab News: पंजाब में यूथ क्लबों के लिए पहली बार शुरू किया जाएगा अवार्ड, पढ़ें मंत्री मीत हेयर का बड़ा फैसला

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 345 शब्द|📅 09 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के युवा सेवाएं मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि नौजवानों की ऊर्जा को सही दिशा देने और उनमें लीडरशिप के गुण और आत्म विश्वास पैदा करने के लिए नयी यूथ पॉलिसी लाई जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर यूथ क्लबों के लिए पहली बार अवार्ड शुरू किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

इसी तरह नौजवानों को दिए जाने वाले शहीद भगत सिंह राज्य युवा पुरुस्कार के लिए चयन प्रणाली को तर्कसंगत बनाया जायेगा। आज यहाँ पंजाब सिवल सचिवालय में विभाग की समीक्षा मीटिंग करते हुये मीत हेयर ने कहा कि यूथ क्लबों को सरगरम करने के लिए प्रोग्राम बनाया जाये तो अधिक से अधिक नौजवानों को कवर किया जाये।

उन्होंने कहा कि गाँवों में सामाजिक भलाई के काम, नशों के खि़लाफ़ जागरूकता, वातावरण की संभाल, खेल और सांस्कृतिक आदि गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए यूथ क्लब आगे आएं। युवा सेवाएं मंत्री ने कहा कि राज्य की 40 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या नौजवानों की है और नौजवानों को राज्य के विकास में भागीदार बनाने और उनके सशक्तिकरण के लिए व्यापक यूथ पालिसी बनाई जाये।

ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी

उन्होंने कहा कि नौजवानों के अधिक से अधिक अंतर-राज्यीय टूर लगाए जाएँ और युवा वाद-विवाद प्रोग्राम बनाऐ जाएँ। यूथ एडवेंचर क्लब की स्थापना की जाये। उन्होंने कहा कि पिछले साल की तरह इस बार भी पंजाब राज्य अंतर यूनिवर्सिटी युवा मेला बनाया जाये जिससे नौजवानों की भीतरी प्रतिभा निखर कर सामने आए।

मीत हेयर ने यह भी कहा कि विभाग में सहायक डायरैक्टर के खाली पदों को तुरंत भरने के लिए दूसरे विभागों से काबिल अधिकारियों को डैपूटेशन पर लाने की योजना बनाई जाये और साथ ही पंजाब लोक सेवा कमीशन को खाली पद भरने के लिए भी लिखा जाये। उन्होंने कहा कि युवा भवन के निर्माण का काम मुकम्मल किया जाये।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *