Punjab News: चर्चा आम है: नए दफ्तर को तुड़वाकर 30 लाख से मनपसंद आफिस तैयार करवा रहे कमिश्नर अभिजीत कपलीश की हसरतें रह गईं अधूरी, दफ्तर में बिना बैठे ही चले गए

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 423 शब्द|📅 09 Aug 2023

डेली संवाद, जालंधर/चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब सरकार ने आज 31 IAS और PCS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इनमें 15 IAS और 16 PCS अधिकारी शामिल हैं। इस तबादला आदेश से पंजाब के कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी एक अधिकारी से लेकर दूसरे अधिकारी को सौंपी गई है।

जालंधर में नगर निगम के कमिश्नर अभिजीत कपलीश को हटाने की चर्चा आज दिन भर छाई रही। क्योंकि कमिश्नर अभिजीत कपलीश पिछले कई एक महीने से अपने दफ्तर को भव्य बनाने के लिए 30 लाख रुपए से ज्यादा खर्च करने में जुटे हुए हैं। बेहतरीन दफ्तर को तुड़वा कर उस पर 30 लाख रुपए की फिजूलखर्ची के चर्चाएं जालंधर से चंडीगढ़ तक होती रही।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

बावजूद इसके अभिजीत कपलीश एक भी दिन इस दफ्तर में बैठ नहीं सके। क्योंकि ये दफ्तर अभी तैयार ही नहीं हुआ। सबसे बड़ी हैरानी तो यह है कि जिस दफ्तर में 30 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं, उस पर दो साल पहले भी कमिश्नर ने 30 लाख रुपए से ज्यादा लगाकर बनवाया था।

Punjab News: चर्चा आम है: नए दफ्तर को तुड़वाकर 30 लाख से मनपसंद आफिस तैयार करवा रहे कमिश्नर अभिजीत कपलीश की हसरतें रह गईं अधूरी, दफ्तर में बिना बैठे ही चले गए
दो साल पहले लाखों रुपए खर्च कर जिस दफ्तर को संवारा गया था, नए फर्नीचर लगाए गए थे, उसे अब तोड़कर फिर से लाखों रुपए लगाया जा रहा है, नए फर्नीचर पर मलाब रखा जा रहा है

आज पंजाब सरकार द्वारा ट्रांसफर किए गए IAS अधिकारियों में कुमार राहुल, कमल किशोर यादव, अर्शदीप सिंह थिंड, श्रुति सिंह, रवि भगत, संदीप हंस, गिरीश दयालन, संयम अग्रवाल, ऋषि पाल सिंह, परमवीर सिंह, पल्लवी, राहुल, विराज श्यामकरण तिड़के, चंद्रेज्योति सिंह और ओजस्वी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी

वहीं ट्रांसफर किए गए PCS अधिकारियों में दलविंदरजीत सिंह, बिक्रमजीत सिंह शेरगिल, पूजा सयाल, अमित बांबी, राजदीप कौर, आनंद सागर शर्मा, ईशा सिंगल, ज्योति बाला, जश्नप्रीत कौर गिल, गीतिका सिंह, दमनदीप कौर, जीवन जोत कौर, स्वाति टीवाना, यशपाल शर्मा, किरण शर्मा और हरजोत कौर शामिल हैं।

Punjab News: चर्चा आम है: नए दफ्तर को तुड़वाकर 30 लाख से मनपसंद आफिस तैयार करवा रहे कमिश्नर अभिजीत कपलीश की हसरतें रह गईं अधूरी, दफ्तर में बिना बैठे ही चले गए
ये वही दफ्तर है, जहां कुछ महीने पहले रौनक होती थी, अभिजीत कपलीश बैठकर काम करते थे, इसी दफ्तर पर दो साल पहले लाखों रुपए खर्च किए गए थे, लेकिन इसे अब तोड़ दिया गया

वहीं, IAS कमल किशोर यादव एडमिनिस्ट्रेटिव सेक्रेटरी विभाग का कार्यभार संभालेंगे। जिन किन्हीं अधिकारियों कोई चार्ज नहीं सौंपा गया, वे सेक्रेटरी पर्सनल के पास रिपोर्ट करेंगे, इनके पोस्टिंग संबंधी आदेश बाद में जारी किए जाएंगे।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *