Punjab News: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 12 किलो हेरोइन बरामद, 3 नशा तस्कर काबू

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 410 शब्द|📅 10 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़/अमृतसर। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर नशों के विरुद्ध शुरु की गई जंग के अंतर्गत पंजाब पुलिस ने तीन नशा-तस्करों को काबू करके और उनके पास से 12 किलो हेरोइन बरामद करके सरहद पार से चलाए जा रहे नशा-तस्करी रैकेट का पर्दाफाश किया है।

यह जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने गुरूवार को यहाँ बताया कि गिरफ़्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान भिन्दर सिंह उर्फ भिन्दा निवासी गाँव दाउके, घरिंडा, अमृतसर; दिलबाग सिंह उर्फ मनु गाँव रजातल, घरिंडा, अमृतसर और मनीपाल सिंह उर्फ मनी निवासी गाँव छीना शबाजपुर राजा सांसी, अमृतसर के रूप में हुई है। हेरोइन की बरामदगी के अलावा पुलिस टीमों ने सफ़ेद रंग की हुंडई वरना कार भी ज़ब्त की है, जिसमें उक्त व्यक्ति सफऱ कर रहे थे।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पुख़्ता सूचना मिली थी कि कुछ नशा-तस्करों द्वारा ड्रोन के द्वारा फेंकी गई हेरोइन की खेप प्राप्त की गई थी और वह सफ़ेद रंग की हुंडई वरना कार में इसकी डिलीवरी करने जा रहे हैं। इस पर अमृतसर ग्रामीण पुलिस द्वारा गाँव बहड़वाल के नज़दीक नाका लगाकर विशेष चैकिंग की।

उन्होंने बताया कि जब पुलिस पार्टी ने कार को रोकने का इशारा किया तो कार में बैठे व्यक्तियों ने कार भगाने की कोशिश की, परन्तु पुलिस टीम ने उनको काबू कर लिया और कुल 12 किलो हेरोइन, जिसमें 2-2 किलो के तीन पैकेट, जो उन्होंने कमर के से परने में बाँधे हुए थे, 6 किलो का एक पैकेट गाड़ी में रखा था, बरामद किया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी

डीजीपी ने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार मुलजि़म पाकिस्तान स्थित नशा-तस्करों के संपर्क में था और पाकिस्तान से हेरोइन लाकर राज्य भर में सप्लाई करते थे। इस सम्बन्धी और अधिक जानकारी देते हुए एस.एस.पी अमृतसर (ग्रामीण) सतिन्दर सिंह ने बताया कि गिरफ़्तार किए गए तीनों मुलजि़मों के खि़लाफ़ कई आपराधिक केस चल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान स्थित तस्करों और जिन्होंने यह खेप हासिल करनी थी, की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है और अन्य बरामदगी की आशा है। इस सम्बन्धी एफआईआर नं. 142 तारीख़ 9/ 8/ 2023 को थाना लोपोके में एन.डी.पी.एस एक्ट की धारा 21(सी), 25 और 29 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *