Punjab News: विजीलैंस की बड़ी कार्रवाई, एडीसी समेत 7 लोगों के खिलाफ़ केस दर्ज

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 331 शब्द|📅 10 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा 734 कनाल और 1 मरला पंचायती ज़मीन घोटाले के सम्बन्ध में सेवामुक्त जि़ला विकास और पंचायत अफ़सर (डी.डी.पी.ओ.) कुलदीप सिंह, जिसके पास ए.डी.सी. (डी) पठानकोट का प्रभार भी था और सात प्राईवेट व्यक्तियों के खि़लाफ़ केस दर्ज किया गया है। इस मामले में दो औरतों को गिरफ़्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए आज यहाँ विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि मुलजि़म ए.डी.सी. कुलदीप सिंह ने 27-02-2023 को वीना परमार और अन्य बनाम ग्राम पंचायत गाँव गोल, ब्लॉक नरोट जैमल सिंह, जि़ला पठानकोट के मामले में प्राईवेट व्यक्तियों के हक में फ़ैसला सुनाया था। उसके इस दुर्भाग्यपूर्ण फ़ैसले के कारण 734 कनाल और 1 मरला पंचायती ज़मीन कुछ प्राईवेट व्यक्तियों के नाम तबदील होने का रास्ता साफ हो गया था।

इस सम्बन्धी पूर्व डी.डी.पी.ओ. कुलदीप सिंह निवासी मकबूलपुरा (अमृतसर) और इस फ़ैसले के लाभार्थियों जिनमें वीना परमार निवासी कृष्णा नगर होशियारपुर, इन्दरदीप कौर निवासी फिऱोज़पुर सिटी, भारती बांटा निवासी कृष्णा नगर पठानकोट, तरसेम रानी निवासी गुरदासपुर, बलविन्दर कौर निवासी गाँव तारागढ़ (पठानकोट), मनजीत कौर निवासी गाँव तारागढ़ (पठानकोट) और प्रवीण कुमारी निवासी गाँव कलानौर (गुरदासपुर) शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

इन सभी के खि़लाफ़ थाना विजीलैंस ब्यूरो, अमृतसर रेंज में तारीख़ 09-08-2023 को आई.पी.सी. की धारा 409, 420, 120-बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 (1) (ए), 13 (2) के अंतर्गत एफ.आई.आर. नं. 26 दर्ज की गई है।

प्रवक्ता ने बताया कि मुलजि़म इन्दरदीप कौर निवासी फिऱोज़पुर सिटी और भारती बांटा निवासी कृष्णा नगर पठानकोट, जिनको करीब 29 एकड़ पंचायती ज़मीन मिली, को गिरफ़्तार कर लिया गया है और बाकी मुलजि़मों की गिरफ़्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *