Jalandhar News: प्रताप बाग-दानामंडी रोड पर शनि मंदिर के पास बनी कामर्शियल इमारत की शिकायत, कार्रवाई नहीं कर रहे अफसर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 257 शब्द|📅 11 Aug 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम के अफसरों की मिलीभगत से शहर में अवैध निर्माण जोरों पर है। खासकर शहर में दुकानें और कामर्शियल माल अवैध रूप से बनाए जा रहे हैं। इसकी शिकायतें भी होती हैं, लेकिन ये शिकायतें अफसरों की फाइलों में ही सिमटी रहती हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी

ताजा मामला दानामंडी से प्रताप बाग रोड पर बने अवैध कामर्शियल इमारत का है। दाना मंडी से प्रताप बाग रोड पर बेस्ट प्लास्टिक व शनि मंदिर के पास अवैध रूप से कामर्शियल इमारत बन रही है, जिसे कई बार नोटिस भी जारी किया गया, लेकिन इसका निर्माण न रुका और न ही निगम अफसरों ने इसके खिलाफ कोई कार्रवाई की।

आऱटीआई एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा ने इसकी शिकायत नगर निगम के कमिश्नर और अन्य अधिकारियों से की है। इसके बाद भी निगम अधिकारियों ने इस अवैध कामर्शियल इमारत पर कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद शिकायतकर्ता रवि छाबड़ा ने कहा है कि विजीलैंस से निगम अफसरों की शिकायत करेंगे।

Jalandhar News: प्रताप बाग-दानामंडी रोड पर शनि मंदिर के पास बनी कामर्शियल इमारत की शिकायत, कार्रवाई नहीं कर रहे अफसर

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

उधर, एमटीपी बलविंदर सिंह ने कहा है कि उनके पास अभी तक शिकायत नहीं आई है। इंस्पैक्टर और एटीपी से शिकायत के बारे में बात करेंगे। इसके साथ ही मौके पर इंस्पैक्टर को भेजकर रिपोर्ट मांगी गई है। उन्होंने कहा कि अगर इमारत अवैध हुई तो कार्रवाई की जाएगी।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *