Punjab News: स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, पढ़े

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 328 शब्द|📅 11 Aug 2023

डेली संवाद चंडीगढ़ Punjab News: पंजाब राज्य के आश्रितों की माँगों का निपटारा जल्द किया जाएगा। यह ऐलान आज यहाँ स्वतंत्रता सेनानियों संबंधी मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने किया।

आज यहाँ पंजाब सिविल सचिवालय-2 में स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के साथ माँगों सम्बन्धी एक बैठक को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों संबंधी मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब शहीद भगत सिंह के सपनों का पंजाब बनाने के लिए दृढ़-संकल्प है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को बनता मान-सम्मान देने के लिए लगातार यत्नशील है। अभी बीते कुछ दिन पहले ही 7 स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को मिलकर आए हैं। बैठक में उपस्थित अखिल भारती स्वतंत्रता सेनानी संगठन, फ्रीडम फ़ाईटर उत्तराधिकारी संस्था (196) और फ्रीडम फाईटर उत्तराधिकारी एसोसिएशन पंजाब के अधिकारियों द्वारा अपनी सभी माँगों सम्बन्धी स्वतंत्रता सेनानियों संबंधी मंत्री स. जौड़ामाजरा को अवगत करवाया गया।

Punjab News: स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, पढ़े माँगों सम्बन्धी सकारात्मक आश्वासन देते हुए स. जौड़ामाजरा ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को सम्मान के तौर पर सरकार द्वारा सुविधाएं दी जाती हैं और यदि किसी स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित परिवार को यह सुविधाएं देने में कोई कठिनाई आती है तो इसको दूर किया जाएगा। बैठक के दौरान स. जौड़ामाजरा ने अधिकारियों को हिदायत की कि भविष्य में हर छह महीने के बाद स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए राज्य स्तरीय बैठक की जाए।

ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी

इसके साथ ही अधिकारियों को यह भी हिदायत की कि वह जि़ला अधिकारियों को हिदायतें जारी करें कि स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को बनता सम्मान देना सुनिश्चित बनाया जाए।
बैठक में अन्यों के अलावा पी.एस.पी.सी.एल. के चेयरमैन स. बदलेव सिंह सरां, विशेष मुख्य सचिव राजी. पी. श्रीवास्तवा और सचिव गगनदीप सिंह बराड़, अपनीत रियात और कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

VIDEO – जंजीरों में जकड़े नजर आए जालंधर के सांसद सुशील रिंकू, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *