Punjab News: ए.जी.टी.एफ की बड़ी कार्रवाई, संतोख सिंह कत्ल केस का मुख्य शूटर गिरफ़्तार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 365 शब्द|📅 11 Aug 2023

डेली संवाद, मोगा। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के दौरान एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए.जी.टी.एफ.) ने मोगा पुलिस के साथ साझे तौर पर कार्यवाही करते हुए गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी डल्लेवाळिया को गिरफ़्तार किया है, जोकि संतोख सिंह कत्ल कांड में मुख्य शूटर था।

यह जानकारी आज डी.जी.पी. गौरव यादव ने देते हुए बताया कि मुलजि़म गोपी डल्लेवालिया, जोकि जालंधर के गाँव डल्लेवाल का रहने वाला है, गोरू बच्चा गिरोह का मैंबर है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने उसके कब्ज़े से एक पिस्तौल और पाँच कारतूस भी बरामद किए हैं।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

यह कार्यवाही पंजाब पुलिस द्वारा तीन शूटरों, जिनकी पहचान निर्मल सिंह उर्फ निम्मा, अप्रैल सिंह उर्फ शेरा और जसकरन सिंह उर्फ करन के रूप में की गई थी, को गिरफ़्तार करने से 15 दिनों के बाद अमल में लाई गई। पुलिस ने उनके कब्ज़े से अपराध में इस्तेमाल किए गए तीन .32 कैलीबर पिस्तौलों समेत 10 जिंदा कारतूस और एक हुंडयी वर्ना कार बरामद की थी।

बताने योग्य है कि चार हमलावरों ने मोगा में 16 जुलाई, 2023 को संतोख सिंह के घर में घुसकर उसका कत्ल कर दिया था। डी.जी.पी. गौरव यादव ने बताया कि भरोसेमन्द सूत्र मिलने के उपरांत ए.डी.जी.पी. प्रमोद बान की समूची निगरानी अधीन ए.जी.टी.एफ. की टीम ने मोगा पुलिस के साथ मिलकर गोपी डल्लेवालिया को जालंधर के महतपुर क्षेत्र से गिरफ़्तार किया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी

गिरफ़्तार व्यक्ति चार आपराधिक मामलों में दोषी है और उसको 2016 के गुराया कत्ल कांड में भगौड़ा करार दिया गया था। अधिक विवरण साझे करते हुए ए.आई.जी.ए. जी.टी.एफ. सन्दीप गोयल ने बताया कि गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी डल्लेवालिया और गौरव शर्मा उर्फ गोरू बच्चा इस घृणित कत्ल के मास्टरमाईंड हैं।

उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है। इस सम्बन्धी केस एफ.आई.आर. नं. 155 तारीख़ 16/07/2023 को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 34 और आम्र्स एक्ट की धारा 25 के अधीन थाना सिटी मोगा में पहले ही दर्ज है।

VIDEO – जंजीरों में जकड़े नजर आए जालंधर के सांसद सुशील रिंकू, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *