Punjab News: पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो हेरोइन समेत एक व्यक्ति गिरफ़्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 316 शब्द|📅 11 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर नशों के विरुद्ध शुरु की गई जंग के दौरान पंजाब पुलिस ने सरहद पार के नशा तस्करी के रैकेट का पर्दाफाश करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ़्तार करके उसके कब्ज़े से 5 किलो हेरोइन बरामद की है। यह जानकारी आज यहाँ डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डी.जी.पी.) पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ़्तार किए गए मुलजि़म की पहचान हरपाल सिंह उर्फ भल्ला निवासी गाँव लक्खा जि़ला तरन तारन के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने 5 किलो हेरोइन बरामद करने के अलावा उसके पास से बजाज प्लैटिना मोटरसाईकल बरामद किया है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर पी.बी. 46 टी 4291 है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि इंटेलिजेंस आधारित कार्यवाही के दौरान अमृतसर की काउन्टर इंटेलिजेंस टीम ने तरनतारन के डेरा राधा स्वामी के नज़दीक गाँव वाँ तारा सिंह-गाँव बासरके रोड पर विशेष चैकिंग के दौरान मुलजि़म हरपाल को उस समय काबू किया, जब वह अपने प्लैटिना मोटरसाईकल पर जा रहा था। उन्होंने बताया कि काबू किए गए व्यक्ति की तलाशी लेने पर पुलिस टीमों ने उसके कब्ज़े से 5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।

ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी

डीजीपी ने बताया प्राथमिक जांच से पता लगा है कि गिरफ़्तार किया गया मुलजि़म सरहद पार से नशा तस्करी में सक्रियता से शामिल था। उन्होंने बताया कि जांच से पता लगा है कि हेरोइन की यह खेप ड्रोन के द्वारा भेजी गई है। अधिक विवरण साझा करते हुए एआईजी एसएसओसी अमृतसर सुखमिन्दर सिंह मान ने बताया कि पाकिस्तान आधारित समग्लरों और उन व्यक्तियों की पहचान करने के लिए जांच की जा रही है, जिन्होंने यह खेप प्राप्त करनी थी। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।

VIDEO – जंजीरों में जकड़े नजर आए जालंधर के सांसद सुशील रिंकू, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *