Delhi Services Bill: केंद्र ने दिल्ली में जीती लड़ाई, दिल्ली सर्विस बिल को राष्ट्रपति से मिली मंजूरी

Daily Samvad
2 Min Read
President Droupadi Murmu
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 236 शब्द|📅 12 Aug 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Delhi Services Bill: संसद के दोनो सदनों से पारित होने के बाद राष्ट्रपति ने दिल्ली सेवा विधेयक (Delhi Services Bill) को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही 19 मई को जारी अध्यादेश अब कानून बन गया है। पहले दिल्ली सरकार ने अध्यादेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, अब संशोधित कानून को चुनौती देगी।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

दिल्ली सेवा विधेयक संसद के मानसून सत्र में पेश किया गया था। यह बिल 3 अगस्त को लोकसभा में पास हो गया था। लोकसभा में बहुमत होने के कारण केंद्र को इस बिल को पारित कराने में कोई दिक्कत नहीं हुई, वहीं राज्यसभा में कम संख्या के कारण सरकार के सामने इसे पारित कराने की चुनौती थी, लेकिन वहां भी सरकार को सफलता मिली। 7 अगस्त को ये बिल उच्च सदन से भी पास हो गया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी

राज्यसभा में बिल के पक्ष में 131 वोट पड़े, जबकि 102 सदस्यों ने इसके विरोध में वोट किया। आम आदमी पार्टी की अपील पर इंडिया अलायंस में शामिल सभी पार्टियों ने बिल के विरोध में वोट किया। कांग्रेस ने भी बिल के विरोध में वोट किया। हालांकि, गठबंधन के सदस्य RLD नेता जयंत चौधरी मतदान से अनुपस्थित रहे।

VIDEO – जंजीरों में जकड़े नजर आए जालंधर के सांसद सुशील रिंकू, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *