Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान पटियाला का पब्बरा जल सप्लाई प्रोजैक्ट जल्द करेंगे लोकार्पित: जिम्पा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 341 शब्द|📅 12 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने पटियाला जि़ले के नहरी पानी आधारित प्रोजैक्ट पब्बरा का उच्च अधिकारियों समेत दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रोजैक्ट की प्रगति का जायज़ा लिया और ज़रूरी दिशा-निर्देश जारी किए।

Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान पटियाला का पब्बरा जल सप्लाई प्रोजैक्ट जल्द करेंगे लोकार्पित: जिम्पा

जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के प्रमुख सचिव डी.के. तिवाड़ी और विभाग प्रमुख मुहम्मद इशफाक ने ब्रम शंकर जिम्पा को बताया कि गाँव पब्बरा में बन रहे नहरी पानी पर आधारित पीने वाले पानी का प्रोजैक्ट लगभग तैयार है और इसको अंतिम रूप दिया जा रहा हैं। जिम्पा ने कहा कि इस प्रोजैक्ट के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान को विनती की जाएगी।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

जिम्पा ने अधिकारियों को पब्बरा प्रोजैक्ट को जल्द पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि पंजाब निवासियों को साफ़ पानी की निर्विघ्न आपूर्ति देना मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार की प्राथमिकता है और इस मकसद के लिए पब्बरा प्रोजैक्ट को समय पर मुकम्मल किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान राजनीति में आने से पहले भी इस बात की वकालत करते रहे हैं कि गाँवों को साफ़ पानी देना सभी सरकारों की प्राथमिकता होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी

इस मकसद के लिए भगवंत मान राज्य के गाँवों ख़ास तौर पर सरहदी इलाकों का ख़ुद दौरा करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि पब्बरा प्रोजैक्ट का उद्घाटन मुख्यमंत्री के हाथों से करवाना गर्व की बात होगी। पब्बरा जल सप्लाई प्रोजैक्ट की कुल लागत 120.60 करोड़ रुपए है और इससे राजपुरा, पटियाला और सरहिन्द के 112 गाँवों को लाभ पहुँचेगा।

21693 घरों की 1 लाख 30 हज़ार 159 आबादी को साफ़ पानी की सप्लाई दी जाएगी।
जि़क्रयोग्य है कि इन गाँवों में भूजल की क्वालिटी खऱाब है और इसमें फ्लोराइड, नाइट्रेट और हैवी-मैटल की ज़्यादा मात्रा है। उक्त प्रोजैक्ट के शुरू हो जाने के बाद इन गाँवों को साफ़ और शुद्ध पानी की सप्लाई मिलेगी।

VIDEO – जंजीरों में जकड़े नजर आए जालंधर के सांसद सुशील रिंकू, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *