West Indies Vs India: इंडिया-वेस्टइंडीज चौथा टी-20, शुरुआती झटकों से उबरी वेस्टइंडीज टीम, स्कोर 102/4

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 208 शब्द|📅 12 Aug 2023

अमेरिका। West Indies Vs India: भारत-वेस्टइंडीज टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित लॉडरहिल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

टीम ने 12 ओवर में चार विकेट पर 102 रन बना लिए हैं। शाई होप और शिमरोन हेटमायर क्रीज पर हैं। होप तीसरी फिफ्टी के करीब हैं। रोवमन पॉवेल एक रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कुलदीप यादव ने शुभमन गिल के हाथों कैच किया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी

यह कुलदीप का दूसरा विकेट है। उन्होंने निकोलस पूरन (एक रन) को भी आउट किया। इससे पहले, अर्शदीप सिंह ने ओपनर ब्रैंडन किंग (18 रन) और काइल मेयर्स (17 रन) को आउट किया।

टीम में हैं ये खिलाड़ी

भारत : हार्दिक पंड्या (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार और अर्शदीप सिंह।

वेस्टइंडीज : रोवमन पॉवेल (कप्तान), ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, शाई होप, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, ओडियन स्मिथ और ओबेड मैकॉय।

VIDEO – जंजीरों में जकड़े नजर आए जालंधर के सांसद सुशील रिंकू, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *