Punjab News: सरकार के दुश्मन पार्ट-1: 14 हजार करोड़ रुपए की बोगस बिलिंग का पर्दाफाश, जालंधर के 9 तो लुधियाना के 12 बड़े कारोबारी हैं भगवंत मान सरकार के लिए सबसे बड़े खलनायक

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 573 शब्द|📅 12 Aug 2023

डेली संवाद, जालंधर/चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब में पिछले कई सालों से बोगस बिलिंग के जरिए सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा है। डेली संवाद की टीम कुछ दिनों से बोगस बिलिंग के पीछे की सारी कहानी और पंजाब की भगवंत मान सरकार के लिए सबसे बड़े खलनायक के चेहरे की तहकीकात में जुटी थी। इस दौरान कई पाठकों, नेताओं, अफसरों और कारोबारियों ने हमसे फोन कर जानना चाहा कि आखिर सरकार के दुश्मन कौन हैं?

डेली संवाद की टीम ने उन्हें यही उत्तर दिया कि थोड़ा इंतजार करें, आपके सामने सभी चेहरे बेनकाब होंगे। डेली संवाद आज से इन चेहरों की कलई खोलने जा रही है। जालंधर ही नहीं बोगस बिलिंग का खेल लुधियाना से होते हुए नोएडा और गुरग्राम तक फैला है। पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, हरियाा और दिल्ली के रास्त उत्तर प्रदेश में बोगस बिलिंग माफिया रोज करोड़ों रुपए का चूना सरकार को लगा रहा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी

पंजाब खासकर जालंधर और लुधियाना के कुछ कारोबारियों ने नोएडा में सिर्फ बोगस बिलिंग के लिए दफ्तर खोला है। जानकारी है कि नोएडा में 14 हजार करोड़ रुपए के बोगस बिलिंग का मामला पकड़ा गया है। इसमें पंजाब के कई नामी हस्तियों के इसमें शामिल होने की सूचना है। इनके नाम सार्वजनिक करने में विभागीय अधिकारी भी हिचकिचा रहे हैं। क्योंकि ये इतने पावरफुल हैं, जिनकी पहुंच पंजाब सरकार के साथ साथ केंद्र सरकार के कद्दावर नेताओं के साथ है।

नोएडा के 14 हजार करोड़ की बोगस बिलिंग का मामला पकड़ में आने के बाद जालंधर और लुधियाना के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि इस बोगस बिलिंग मामले के तार नोएडा से लेकर पंजाब की जानी-मानी हस्तियां, कारोबारी व राजनीतिक नेता जुड़े हुए हैं।

विभाग को जानकारी मिली कि नोएडा में बैठकर कुछ लोग जाली फर्में तैयार कर रहे हैं, उन्होंने उक्त फर्मों के माध्यम से ही कई हजार करोड़ की बोगस बिलिंग करके रिफंड ले लिया। अब इस मामले में आरोपियों की लिस्ट लंबी होती जा रही है। विभाग ने गत दिवस ही लुधियाना में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके वही खातों की जांच पड़ताल करने के बाद पंजाब में कई अन्य नामी कारोबारियों व राजनेताओं पर भी शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गई है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

नोएडा में 14 हजार करोड़ की बोगस बिलिंग में नाम सामने आने पर विभाग ने लुधियाना के दो कारोबारियों कार्रवाई तो कर दी, लेकिन जालंधर में बैठे मगरमच्छों पर अभी तक विभाग ने हाथ नहीं डाला है। जिससे ये मगरमच्छ अपने राजनीतिक आकाओं की शरण में चले गए हैं।

बात अगर जालंधर करें तो यहां 9 से 15 एसे कारोबारी हैं, जो बोगस बिलिंग में पूरी तरह से इनवाल्ब  हैं। इन बड़े मगरमच्छों पर शिकंजा कसना अभी बाकी है। विभाग ने फिलहाल अभी तक इस मामले में अपनी तरफ से कोई डिटेल शेयर नहीं की है। सूत्रों का मानना है कि बीते दिनों नोएडा में हुए 14 हजार करोड़ के बोगस बिलिंग मामले में नोएडा से लेकर पंजाब तक कई नामी चेहरे शामिल हैं, जिसमें कई राजनीतिक पार्टियों के नेता भी शामिल हैं।

अगली कड़ी – जालंधर में 15 तो लुधियाना में 25 बड़े कारोबारी करते हैं बोगस बिलिंग का धंधा, रोज करोड़ों रुपए  का लगाते हैं चूना… सबके चेहरे होंगे बेनकाब, पढ़ते रहें डेली संवाद….

VIDEO – जंजीरों में जकड़े नजर आए जालंधर के सांसद सुशील रिंकू, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *