Punjab News: जालंधर में गौमांस की फैक्ट्री पकड़ने के बाद नैशनल हाईवे पर गायों से भरा ट्रक बरामद, आखिर फैक्ट्री मालिक पर क्यों मेहरबान है पुलिस?

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 258 शब्द|📅 13 Aug 2023

डेली संवाद, खन्ना। Punjab News: पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। जालंधर में गाय को काटने और एक्सपोर्ट करने वाली फैक्ट्री पकड़ने के बाद पुलिस को एक और सफलता मिली है। हालांकि इन जगहों को हिन्दू नेताओं की सूचना के आधार पर पुलिस ने पकड़ा है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

बरनाला-पटियाला रोड नेशनल हाईवे मार्ग पर स्थान टी प्वाइंट सामने पैट्रोल पंप पर शिवसेना बालासाहेब ठाकरे शिंदे ग्रुप ने गऊओं से भरा हुआ ट्रक काबू करने में सफलता हासिल की। शिवसेना बालासाहेब ठाकरे शिंदे ग्रुप के पंजाब प्रधान हरीश सिंगला ने बताया कि हमें गुप्त सूचना मिली थी कि बरनाला साइड से गौ का ट्रक पटियाला के साइड से पंजाब से किसी और स्टेट में काटने के मकसद से ले जाया जा रहा था।

ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी

हमने इसकी जानकारी पंजाब पुलिस के कंट्रोल रूम एवं हमारे जिला संगरूर के प्रधान अमित कुमार को दी। संगरूर पुलिस और गौ रक्षा दल द्वारा टी प्वाइंट पर नाकाबंदी की गई। कुछ ही समय बाद ट्रक आते हुए दिखाई दिया उसे रोक के चैक किया तो उसमें 13 गऊओं को बेरहमी से भरा हुआ था। मौके पर ही 3 तस्करों को काबू किया गया है।

अगली खबर – जालंधर में गौमांस की फैक्टरी के असली गुनहगार अभी भी पुलिस से दूर, फैक्ट्री मालिक पर कोई कार्रवाई नहीं, करेंगे बड़ा खुलासा, पढ़तें रहे डेली संवाद

VIDEO – जंजीरों में जकड़े नजर आए जालंधर के सांसद सुशील रिंकू, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *