Government Jobs: DRDO में निकली वैकेंसी, 31 अगस्त तक करें अप्लाई, इतनी मिलेगी सैलरी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 227 शब्द|📅 14 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Government Jobs: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे बेरोजगारों के लिए शानदार मौका है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने साइंटिस्ट के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके तहत साइंटिस्ट बी और डीआरडीओ, डीएसटी, एडीए और सीएमई डिपार्टमेंट्स में कुल 204 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

ग्रेजुएट उम्मीदवार 31 अगस्त तक DRDO की ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 56 हजार 100 रुपए से लेकर 1 लाख रुपए तक सैलरी दी जाएगी। प्रोजेक्ट साइंटिस्ट के पद पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी

इंटरव्यू की डेट और जगह की जानकारी कॉल लेटर के जरिए दी जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से कम 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

DRDO में निकली भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग फील्ड में फर्स्ट क्लास बैचलर की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उसके पास वैलिड गेट स्कोर भी होना चाहिए।

VIDEO – जंजीरों में जकड़े नजर आए जालंधर के सांसद सुशील रिंकू, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *