⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 186 शब्द|📅 14 Aug 2023
डेली संवाद, पंचकूला। Police Raid: हरियाणा के जिला पंचकूला से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंचकूला बार में पुलिस ने रेड की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पंचकूला के सेक्टर -10 स्थित गैलेक्सी बबल्स बार में पुलिस ने रेड की है।
ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि जिस समय पुलिस ने बार में रेड की तब करीब 300 लड़के लड़कियां वहां पार्टी कर रहे थे जो पुलिस को देखकर फरार हो गए। इसके साथ ही पुलिस ने छापेमारी के दौरान 6 हुक्के, 4 निकोटिन युक्त फ्लेवर्ड सिगरेट के पैकेट, 6 पाइप और 6 चिलम बरामद किए है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी
वहीं पुलिस ने बार के मैनेजर और मालिक के खिलाफ द्वारा 144 के उल्लंघन के तहत मामला दर्ज कर मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए मैनेजर की पहचान अमित कुमार जोकि पीरमुछल्ला जीरकपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।
VIDEO – जंजीरों में जकड़े नजर आए जालंधर के सांसद सुशील रिंकू, देखें








