Independence Day 2023: देश के लिए शहीद हुए शहीदों को नमन कर डिप्स में स्वतंत्रता दिवस का मनाया गया जश्न

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 331 शब्द|📅 14 Aug 2023

डेली संवाद, जालंधर। Independence Day 2023: डिप्स चेन के सभी शिक्षण संस्थाओं में स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। सबसे पहले स्पैशल असेम्बली करवाई गई जिसमें प्रिंसिपल्स, टीचर्स और विद्यार्थियो ने ध्वज फरहाने की रस्म अदा की।

Independence Day 2023: देश के लिए शहीद हुए शहीदों को नमन कर डिप्स में स्वतंत्रता दिवस का मनाया गया जश्न

इसके बाद विद्यार्थियो के लिए राष्ट्र पहले, हमेशा पहले थीम पर विभिन्न गतिविधियों जैसे कि पोटर मेकिंग, नुक्कड़ नाटक, भाषण, कविता गायन आदि का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया कि देश की आजादी के लिए अनगिनत हिंदुस्तानियों ने देश की मिट्टी को अपने खून से सींचा था तब जाकर हमें यह आजादी मिली थी।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

भारत पर अंग्रेजों पर हुकूमत 1858 में शुरू हुई थी जो तकरीबन 200 साल तक चली। प्रिंसिपल्स ने सभी को संबोधित करते हुए यह दिन हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन हमारे देश के प्रधानमंत्री लाल किले पर झंडा लहरा कर सभी देशवासियों को संबोधित करते हुए देश के बेहतरीन भविष्य के लिए सरकार द्वारा बनाए हुए प्लान की जानकारी देते है।

डिप्स चेन के एमडी सरदार तरविंदर सिंह ने कहा कि हमें यह आजादी बहुत ही मुश्किल से मिली है इसलिए देश की सुरक्षा, प्रगति और समृद्धि के लिए हमेशा कोशिश करनी चाहिए। हमें जो कुछ भी मिला है वह इसी धरती का है इसलिए हमें अपनी धरती को सुरक्षित करने की पूरी कोशिश करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी

सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने कहा कि हमें भारतीय होने पर गर्व करना चाहिए और खुश होना चाहिए कि हम एक आजाद भारत की भूमि में पैदा हुए है। हमारा देश अब बहुत ही तेजी से तकनीक, शिक्षा, खेल, आर्थिक तौर पर विकसित हो रहा है इसलिए देश की युवा पीढ़ी होने के नाते आपका फर्ज है कि आप भी अपने देश के विकास में पूरा योगदान दें।

VIDEO – जंजीरों में जकड़े नजर आए जालंधर के सांसद सुशील रिंकू, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *