Punjab News: पंजाब को नेताओं की ज़रूरत है, खज़ाने को लूटने वाले डीलरों की नहीं- CM मान

Daily Samvad
4 Min Read
CM Bhagwant Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 577 शब्द|📅 14 Aug 2023

डेली संवाद, धूरी (संगरूर)। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि अपने आप को बहुत बुद्धिमान और तजुर्बेकार समझने वाले नेताओं की पंजाब को कोई ज़रूरत नहीं है, क्योंकि इन नेताओं ने ही सत्ता में होते हुए राज्य की अंधी लूट की थी। आज यहाँ 76 आम आदमी क्लीनिक लोगों को समर्पित करने के बाद अपनी तकरीर में मुख्यमंत्री ने कहा कि इन राजनैतिक नेताओं को पंजाब और पंजाबियों के साथ कोई सरोकार नहीं है, जिस कारण इन्होंने हमेशा ही राज्य को दरकिनार करके रखा।

भगवंत सिंह मान ने कहा, ‘‘मैं तो इन राजनीतिज्ञों के घटिया कारनामों की फाइलें देखकर हक्का-बक्का रह गया। वास्तव में यह फाइलें पंजाबियों के खून से भीगी हुई हैं। इन नेताओं को किए गए गुनाहों के लिए जवाबदेह बनाऊँगा और लोगों की हुई लूट का एक-एक पैसा वसूल करके रहूँगा।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल पर तीखा निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस भाजपा नेता ने सत्ता में होते हुए एक तरफ़ तो राज्य में ई-स्टैंप व्यवस्था लागू कर दी और दूसरी ओर 1266 करोड़ रुपए के स्टैंप पेपर छापने के हुक्म दे दिए, जिस पर 57 करोड़ रुपए की लागत आनी थी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस तजुर्बेकार पूर्व वित्त मंत्री के गलत फ़ैसले से सरकारी खज़ाने को लगभग 60 करोड़ रुपए का घाटा पड़ा।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि एक ओर तो उनकी सरकार ने अब तक 31,000 से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरियाँ दीं और 12710 कच्चे अध्यापकों को रेगूलर किया, जबकि दूसरी ओर पूर्व वित्त मंत्री राज्य के विकास और नौजवानों को नौकरियाँ देने के रास्ते में रोड़ा बने रहे। उन्होंने कहा कि यह भाजपा नेता 9 साल राज्य के खज़़ाना मंत्री रहे और हर समय पर खज़़ाना खाली का राग अलापते रहते थे।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि पूर्व वित्त मंत्री नकारात्मक सोच के शिकार हैं, जिस कारण विकास के पक्ष से राज्य पिछड़ गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ख़ुशी की बात है कि पंजाब के लोगों ने महलों या बंगलों में रहने वाले नेताओं को राजनैतिक अखाड़े से बाहर कर दिया, जो ‘काका जी’ और ‘बीबा जी’ करके जाने जाते हैं।

Punjab News: पंजाब को नेताओं की ज़रूरत है, खज़ाने को लूटने वाले डीलरों की नहीं- CM मान

ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी

भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह मौकापरस्त नेता कभी भी लोगों के हक में नहीं खड़े हुए, बल्कि यह नेता अपने निजी हितों के हक में खड़े रहे। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने पंजाब और पंजाबियों की अपेक्षा अपने निजी मुनाफों को प्राथमिकता दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लोगों ने अकड़ू विरोधी पक्ष को नकार कर बाहर का रास्ता दिखाया। उन्होंने कहा कि हार के कारण निराशा में डूबे नेता राज्य सरकार के खि़लाफ़ निराधार बयानबाज़ी कर रहे हैं।

भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि इन नेताओं को आने वाले समय में भी लोग सबक सिखाएँगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह राज्य के लोगों की समस्याओं से अच्छी तरह से अवगत हैं, क्योंकि वह लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए अक्सर राज्य का दौरा करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जितने दौरे मैंने डेढ़ साल में पंजाब के किए हैं, उतने दौरे उनसे पहले मुख्यमंत्रियों ने पिछले 15 सालों में नहीं किए।’’ भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह लोग पंजाब की कोई परवाह नहीं करते, जबकि उन्होंने लोगों के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित किया हुआ है।

VIDEO – जंजीरों में जकड़े नजर आए जालंधर के सांसद सुशील रिंकू, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *