Independence Day 2023: जालंधर के सांसद सुशील कुमार रिंकू ने 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 307 शब्द|📅 15 Aug 2023

डेली संवाद, जालंधर। Independence Day 2023: लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्थानीय डा. भीमराव अंबेडकर चौक पर 12.89 लाख रुपये की लागत से तैयार 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया। यह झंडा विशेषकर नकोदर रोड की तरफ से शहर में प्रवेश करने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Independence Day 2023: जालंधर के सांसद सुशील कुमार रिंकू ने 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया

इस मौके पर विधायक रमन अरोड़ा भी उनके साथ थे। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद रिंकू ने देश की प्रगति और समृद्धि की कामना की और कहा कि आज देश में एकता और सद्भावना को मजबूत करने की जरूरत है ताकि हमारे शहीदों के बलिदान से मिली आजादी को बरकरार रखा जा सके। उन्होंने कहा कि देश की जनता की आवाज को दबाने की हर कोशिश की जा रही है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी

केंद्र सरकार सांसद के अंदर ही लोकतंत्र की हत्या कर रही है देश में जाति और धर्म के नाम पर हिंसा हो रही है, मणिपुर हिंसा इसका ताजा उदाहरण है। इसके इलावा लोकतांत्रिक व्यवस्था को चोट पहुंचाने की हर कोशिश की जा रही है। इन दबंगों के खिलाफ आवाज उठाने वाले सांसदों को ही निलंबित किया जा रहा है। ऐसे माहौल में देशवासियों की एकता और अखंडता ही बलिदान देकर हासिल की गई इस आजादी को कायम रख सकती है।

सांसद सुशील कुमार रिंकू ने 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया
सांसद सुशील कुमार रिंकू ने 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया
ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

इस मौके पर पंजाब वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन की चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाडा, मंजीत सिंह टीटू, मेजर सिंह, सांझ समाज वेलफेयर सोसायटी आबादपुरा के कन्वीनर प्रेमपाल दाबेली, चेयरमैन सुच्चा सिंह, वाइस चेयरमैन धरमिंदर सिंह, प्रेसीडैंट विरिंदर बंगा, कैशियर रमेश बाली आदि मौजूद थे।

VIDEO – जंजीरों में जकड़े नजर आए जालंधर के सांसद सुशील रिंकू, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *