Punjab News: फिल्लौर से लोहियां तक धुस्सी बांध का अलग-अलग टीमों द्वारा निरीक्षण

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 302 शब्द|📅 15 Aug 2023

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: हिमाचल में भारी बारिश के चलते सतलुज दरिया में पानी का स्तर बढने के चलते डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने कहा है कि जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है और फिल्लौर से लोहियां तक सतलुज के करीब 90 किलोमीटर लंबे क्षेत्र के किनारे एस.डी.एम./तहसीलदारों और ड्रेनेज विभाग के अधिकारियों ने दौरा कर बांध को और मजबूत करने के प्रयास शुरू किए गए है।

Punjab News: फिल्लौर से लोहियां तक धुस्सी बांध का अलग-अलग टीमों द्वारा निरीक्षण
धुस्सी बांध पर चल रहा कार्य 

डिप्टी कमिश्नर द्वारा जारी आदेशों में सतलुज नदी के किनारे रहने वाले लोगों से अपील की गई है कि भाखड़ा बांध से सीमित मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे दरिया का जलस्तर बढ़ने का खतरा बढ़ रहा है, और लोग एहतियात के तौर पर नदी की ओर जाने से बचे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी

उन्होंने कहा कि नदी के पास के इलाकों में पंचायतों को भी लोगों को सतर्क रहने और किसी भी अप्रिय स्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहने के लिए जागरूक करने के लिए कहा गया है। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जल निकासी विभाग बांध पर 24 घंटे पैट्रोलिंग सुनिश्चित करे ताकि जरूरत के अनुसार तुरंत कार्रवाई की जा सके।

Punjab News: फिल्लौर से लोहियां तक धुस्सी बांध का अलग-अलग टीमों द्वारा निरीक्षण
धुस्सी बांध पर चल रहा कार्य 
ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

आज फिल्लौर में एसडीएम अमनपाल सिंह और शाहकोट के एसडीएम ऋषभ बंसल ने धुस्सी बांध का दौरा किया और तुरंत उठाए जाने वाले कदम शुरू करवाए गए। डिप्टी कमिश्नर ने यह भी कहा कि एहतियात के तौर पर पहले से ही मिट्टी की बोरियों की व्यवस्था कर ली जाए और लोगों से लगातार संपर्क बनाया जाए।

VIDEO – जंजीरों में जकड़े नजर आए जालंधर के सांसद सुशील रिंकू, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *