Punjab Politics: भगवंत मान झूठे वायदे करने में माहिर- जयवीर शेरगिल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 402 शब्द|📅 16 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Politics: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को झूठे वायदे करने में माहिर बताते हुए, कहा है कि मुख्यमंत्री द्वारा गत दिवस पटियाला में अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण के दौरान अगले स्वतंत्रता दिवस तक पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने संबंधी दावा उनकी (मान की) खोखली बातों को स्पष्ट रूप से उजागर करता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी

जिन्होंने सत्ता में आने से पहले वादा किया था कि उनकी सरकार आने पर 3 महीनों के भीतर वह नशे को ख़त्म कर देंगे। यहां जारी एक बयान में शेरगिल ने कहा कि पंजाब में नशे का अभिशाप खतरनाक रूप धारण कर चुका है। उन्होंने कहा कि अगले महीने मान सरकार अपने कार्यकाल के डेढ़ साल पूरे कर लेगी और शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री को नशों का खात्मा करने में अभी भी एक अन्य साल चाहिए।

वह मान से पूछना चाहते हैं कि उनकी सरकार अब तक क्या कर रही थी। शेरगिल ने जोर देते हुए कि नशे के खतरे से निपटने में सरकार की गैर-गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सत्ता में इतना समय बिताने के बाद भी, मुख्यमत्री के पास यह कहने के अलावा और कुछ नहीं है कि नशे के खिलाफ कार्रवाई के लिए खाका तैयार है। शेरगिल ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि आप सरकार की आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति और पंजाब के प्रति उदासीन रवैया राज्य में नशाखोरी और तस्करी की आग को भड़का रहा है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

पंजाब भाजपा के परमानेंट इन्वाइटी मैंबर शेरगिल ने दुःख जताया कि मीडिया की खबरों के अनुसार भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार के भयानक कार्यकाल के दौरान नशीली दवाओं के ओवरडोज के चलते 200 से अधिक मौतें हुई हैं। समस्या की भयावहता और स्थिति की गंभीरता इसी से खुलासा होता है कि लगभग हर दूसरे दिन, राज्य के किसी न किसी जिले से नशे की ओवरडोज़ के चलते मौत की खबरें आती हैं।

जिस पर उन्होंने सवाल किया कि आप सरकार द्वारा किया गया बदलाव का वायदा कहां है।शेरगिल ने आगे कहा कि आप सरकार नशे और खासकर चिट्टे के खिलाफ़ कोई ठोस कार्रवाई करने में विफल रही है, जो राज्य के लिए विनाशकारी साबित हो रहा है।

VIDEO – जंजीरों में जकड़े नजर आए जालंधर के सांसद सुशील रिंकू, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *