Flood In Punjab: पंजाब में बाढ़ को लेकर सीएम मान ने जारी किए आदेश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 317 शब्द|📅 16 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Flood In Punjab: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य में बाढ़ के मद्देनज़र हालात काबू में हैं और राज्य सरकार समूची स्थिति पर पैनी नज़र रख रही है। यहां जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि पहाड़ी इलाकों में से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के कारण राज्य सरकार लगातार हिमाचल सरकार और भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बी.बी.एम.बी) के संपर्क में है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी

उन्होंने कहा कि पौंग डैम और रणजीत सागर डैम में स्थिति पूरी तरह काबू में है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोगों के जान- माल की रक्षा करना राज्य सरकार का नैतिक फ़र्ज़ बनता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार लोगों की मदद करने के लिए वचनबद्ध है और इस काम में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।

उन्होंने कहा कि राज्य के दूर-दूराज के इलाकों में बैठे हर एक व्यक्ति तक राहत पहुंचायी जा रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य के सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में राहत यकीनी बनाई जा रही है जिससे लोगों को किसी भी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे हालात काबू में हैं परन्तु राज्य के सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कामों को अभी भी प्राथमिकता दी जा रही है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि वह हालात पर निजी तौर पर नज़र रख रहे हैं और लोगों की तकलीफ़ों को घटाने के लिए हर कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब को मुश्किल हालात में से दृढ़ता से निकलने के लिए जाना जाता है और कुदरत की इस आपदा के कारण बनी चुनौती पर भी हम जीत हासिल करेंगे।

VIDEO – जंजीरों में जकड़े नजर आए जालंधर के सांसद सुशील रिंकू, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *