Punjab News: सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने तरन तारन में लहराया तिरंगा

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 544 शब्द|📅 16 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क और स्वतंत्रता सेनानी एवं रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तरन तारन में तिरंगा लहराया और शहीदों के सपनों को साकार करने एवं पंजाब को फिर से ‘रंगला पंजाब’ बनाकर तरक्की और सफलता की बुलन्दियों पर पहुँचाने के दृढ़ संकल्प का प्रगटावा किया।

तरन तारन के पुलिस लाईन ग्राउंड में ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समागम के अवसर पर संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान सबसे अधिक बलिदान देकर पंजाबियों ने राज्य का गौरव बढ़ाया है। इस अवसर पर उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट से सलामी ली।

ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी

स. जौड़ामाजरा ने ज़ोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, कृषि, कानून-व्यवस्था, शहरी सुविधाओं, बुनियादी ढांचे, शहरी एवं ग्रामीण विकास और निवेश पक्षीय औद्योगिक माहौल सृजन करने समेत विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मान सरकार ने अपने लगभग 17 महीनों के कार्यकाल के दौरान कई लोक हितैषी पहलें की हैं।

इनमें हरेक परिवार के लिए 600 यूनिट मुफ़्त बिजली देना शामिल है, जिसका 90 प्रतिशत उपभोक्ताओं को लाभ मिल रहा है। इसके अलावा हमारे बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए 117 स्कूल ऑफ ऐमीनैंस खोलना, नौजवानों को 31000 से अधिक सरकारी नौकरियाँ, 12000 कर्मचारियों की सेवाएं रेगुलर करना, भ्रष्टाचार को ख़त्म करने के लिए भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन, एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स का गठन और शहीद सैनिकों के परिवारों के लिए एक्स-ग्रेशिया राशि को दोगुना कर 1 करोड़ रुपए करना शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

स. जौड़ामाजरा ने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य निवासियों के लिए 76 नए आम आदमी क्लीनिकों का उद्घाटन किया गया है, जिनमें से चार क्लीनिक तरन तारन जिले में खोले गए हैं। नए क्लीनिक खुलने से अब इन क्लीनिकों की कुल संख्या 659 हो गई है, जो लोगों को उनके घरों तक मानक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों और उनके वारिसों को दी जाने वाली पैन्शन 9,400 रुपए से बढ़ाकर 11,000 रुपए कर दी है।

राज्य में हाल ही में आईं बाढ़ संबंधी बात करते हुए स. जौड़ामाजरा ने कहा कि यह पहली बार है कि मुख्यमंत्री, अपनी पूरी कैबिनेट, विधायकों और अन्य अधिकारियों समेत राज्य निवासियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा बाढ़ों से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत देते हुए 105 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई।

उन्होंने कहा कि राज्य ने गाँवों के 100 प्रतिशत घरों तक पाईप के द्वारा पीने योग्य पानी की सप्लाई के लक्ष्य को सफलतापूर्वक पूरा किया गया है, जिससे पंजाब इस मील पत्थर को हासिल करने वाला देश का पाँचवाँ राज्य बन गया है। उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार द्वारा पंचायती ज़मीनों को अवैध कब्ज़ों से छुड़ाने की शुरु की गई मुहिम के अंतर्गत अब तक लगभग 11,665 एकड़ ज़मीन अवैध कब्जों से मुक्त करवाई गई है। इसके अलावा किसानों को निर्विघ्न मुफ़्त बिजली आपूर्ति निरंतर जारी है।

VIDEO – जंजीरों में जकड़े नजर आए जालंधर के सांसद सुशील रिंकू, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *