Jalandhar News: जालंधर हाईट्स फ्लैट्स में घुसा मिनी ‘मगरमच्छ’, मचा हड़कंप

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 231 शब्द|📅 16 Aug 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर हाइट्स (JALANDHAR HEIGHTS) में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि मगरमच्छ आ गया है। अचानक लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि जालंधर हाईट्स फ्लैट्स के अंदर मगरमच्छ घुस आया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी

इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो मगरमच्छ जैसे छोटे जानवर को काबू किया। वन विभाग की टीम के मुताबिक उक्त जानवर मगरमच्छ नहीं है, बल्कि ये मॉनिटर लिजर्ड (गो) है। लोग उसे मगरमच्छ समझ बैठे। वन विभाग के मुलाजिमों ने उक्त जानवर को काबू कर जंगल में छोड़ दिया। इसके बाद वहां रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

वन विभाग के कर्मचारियों ने कहा कि वन क्षेत्र घटने और हर तरफ कंस्ट्रक्शन होने से जंगली जानवर अब आबादी की तरफ भाग रहे हैं। वन विभाग के कर्मचारी प्रदीप ने मॉनिटर लिजर्ड को पकड़ा। उन्होंने बताया कि सूचना मिलती है तो वे तुंरत मौके पर पहुंच कर जानवरों को काबू कर जंगलों में छोड़ देते हैं। वह एक महीने में करीब 10 से अधिक मॉनिटर लिजर्ड को पकड़कर जंगल में छोड़ चुके हैं।

VIDEO – जंजीरों में जकड़े नजर आए जालंधर के सांसद सुशील रिंकू, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *