Punjab News: पंजाब में टैक्स चोरों पर बड़ा एक्शन, लोहे का कबाड़ ढोने वाली 101 गाड़ियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी, मालिकों पर FIR की तैयारी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 416 शब्द|📅 16 Aug 2023

डेली संवाद, मंडी गोबिंदगढ़/चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी एवं कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा के आदेशों के अंतर्गत आज आबकारी और कराधान विभाग द्वारा मंडी गोबिन्दगढ़ में विशेष चैकिंग मुहिम चलाई गई। इस चैकिंग के दौरान लोहे का कबाड़ ढोने वाली गाड़ियों समेत 101 वाहनों के विरुद्ध ज़रुरी दस्तावेज़ न होने के कारण कार्रवाई की गई।

आबकारी एवं कराधान विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि वित्त कमिश्नर (कराधान) विकास प्रताप और कराधान कमिशनर अर्शदीप सिंह थिंद द्वारा इस विशेष चैकिंग के लिए विभाग के स्टेट इंटेलिजेंस एंड प्रिवैनटिव ईकाइयों की टीमें गठित की गई थीं। उन्होंने कहा कि इस विशेष चैकिंग के दौरान लोहे के कबाड़ और तैयार माल की ढुलाई करने वाले वाहनों की विशेष रूप से जांच की गई।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

प्रवक्ता ने बताया कि जिन वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है, उनमें से कईयों के पास से ढोऐ जा रहे माल सम्बन्धी ई-वे बिल नहीं था। उन्होंने बताया कि डेटा माइनिंग के दौरान ऐसी अनियमितताएँ पार्टियों से खरीद का पता चला है जिनके द्वारा सरकारी खज़ाने में टैक्स नहीं जमा करवाया गया। उन्होंने बताया कि मुकम्मल पड़ताल के बाद इन वाहनों पर तकरीबन एक करोड़ रुपए से अधिक का जुर्माना लगने की संभावना है।

इसी दौरान आबकारी एवं कराधान मंत्री स. हरपाल सिंह चीमा जी ने बताया कि अलग-अलग सूत्रों से बार-बार सूचनाएँ मिल रही थीं कि कुछ फर्मों और ट्रकों द्वारा जी.एस.टी. की चोरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि इसी सूचना के मद्देनजऱ सरकारी राजस्व की चोरी को रोकने के लिए विभाग द्वारा विशेष चैकिंग की गई।

ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी

उन्होंने कहा कि जहाँ कराधान विभाग इमानदार करदाताओं को हर संभव सुविधा पहुँचाने के लिए वचनबद्ध है, वहीं टैक्स चोरी करने वालों के खि़लाफ़ कराधान विभाग द्वारा इस तरह की कार्यवाहियों भविष्य में भी जारी रहेंगी। आपको बता दें कि जीएसटी से लेकर टैक्स चोरी करने का पूरा गिरोह पंजाब में काम कर रहा है।

सूत्रों के मुताबिक जालंधर में कबाड़ की आड़ में करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी हो रही है। इसमें टांडा रोड के लोहे के कुछ कारोबारी शामिल है। ये वे कारोबारी हैं, जो रातोंरात अमीर बने हैं। इनके खिलाफ जांच भी चल रही है। इनके कारनामे एसे हैं, कि सुनकर आप भी हक्के बक्के रह जाएंगे। डेली संवाद इनके कारनामों का जल्द खुलासा करेगा।

VIDEO – जंजीरों में जकड़े नजर आए जालंधर के सांसद सुशील रिंकू, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *