डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर के फोकल प्वाइंट में पुलिस थाना-1 के ठीक सामने लाखों रुपए की चोरी हुई है। हैरानी जनक बात तो यह है कि सड़क के इस पार पुलिस थाना, तो उस पार हार्डवेयर की दुकान। लेकिन चोर बड़ी आसानी से 20 लाख रुपए से ज्यादा कैश और अन्य सामान उड़ा ले गए।
ये भी पढ़ें: पंजाब में टैक्स चोरों पर एक्शन, 101 गाड़ियों पर कार्रवाई, 1 करोड़ की चोरी पकड़ी
फोकल प्वाइंट में पुलिस थाना-1 के ठीक सामने स्थित प्रितपाल हार्डवेयर शाप में रात में चोरी हो गई। आज सुबह जब प्रितपाल हार्डवेयर शाप के मालिक परविंदर सिंह अपने शाप पर पहुंचे तो वे दंग रह गए। वहां ताले टूटे हुए थे। काउंटर से करीब 20 लाख रुपए गायब थे। परविंदर सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी है।
परविंदर सिंह के मुताबिक वे बुधवार देर शाम शाप बंद कर के घर चले गए थे। वीरवार सुबह जब शाप पर पहुंचे और अंदर जाकर देखा तो सब कुछ सामान बिखरा पड़ा है। काउंटर से 20 लाख रुपए गायब थे। उन्होंने सीसीटीवी चैक करना चाहा तो डीवीआर भी गायब था।
ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार
परविंदर सिंह के मुताबिक जिसने भी चोरी की है उसे उनके शाप के हर एंगल की जानकारी थी। उसे यह पता था कि किस काउंटर में ज्यादा पैसे रखे जाते हैं। उसे यह भी पता था कि डीवीआर कहां है। परविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस थाने की सामने ही चोरी हो रही है, तो शहर कैसे सुरक्षित रहेगा। फिलहाल मौके पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।