Gadar-2: गदर-2 को लेकर सिनमाघर में जमकर बवाल, दर्शकों और बाउंसरों में चले लात घूंसे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 323 शब्द|📅 17 Aug 2023

डेली संवाद, कानपुर। Gadar-2: देश में इस समय सनी दओल की गदर-2 धमाल मचाए हुई है। कई जगह गदर-2 को लेकर गदर भी मचा हुआ है। उत्तर प्रदेश में गदर-2 मूवी देखने के लिए दो पक्षों में गदर मच गया। जमकर मारपीट हुई, लात घूंसे चले। इस दौरान बाउंसरों ने भी दर्शकों को पीट दिया।

कानपुर के साउथ एक्स में बुधवार रात गदर-टू फिल्म के शो के दौरान एसी न चलने की शिकायत करना दर्शकों को महंगा पड़ गया। बाउंसरों ने फिल्म देखने आए दाल मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष के दोनों बेटों को पीट दिया। इससे पूर्व भी दो दर्शकों को पीटा जा चुका था।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

घटना से गुस्साए दर्शकों ने हंगामा शुरू कर दिया। बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर उन्हें शांत कराया। दालमिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मिथिलेश गुप्ता ने बताया कि बुधवार रात वह साउथ एक्स में पत्नी दोनों बेटों शिखर, रजत और बहुओं के साथ गदर-टू फिल्म देखने गये थे।

फिल्म शुरू होने के बाद से ही एसी नहीं चल रहा था तो दर्शकों ने प्रबंधन से शिकायत करते हुए पैसा वापस करने को कहा। इस पर कुछ देर में एसी चलने का आश्वासन दिया गया। आधे घंटे बाद एसी चल गया मिथिलेश गुप्ता का आरोप है कि साउथ एक्स के बाउंसर व अन्य लोगों ने उनके दोनों बेटों को बाहर बुलाकर पीट दिया।

ये भी पढ़ें: टैक्स चोरों पर एक्शन, 101 गाड़ियों पर कार्रवाई, 1 करोड़ की चोरी पकड़ी

इससे पूर्व में आरोपितों ने तीन-चार अन्य दर्शकों को भी पीटा था। इससे आक्रोशित दर्शकों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। बवाल की सूचना पर जूही और बाबूपुरवा का फोर्स पहुंचा और कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। जूही थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

VIDEO – जंजीरों में जकड़े नजर आए जालंधर के सांसद सुशील रिंकू, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *