Punjab News: चिट्टा पिलाकर 20 साल की लड़की से करवाया देह व्यापार का धंधा, 3 काबू

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 419 शब्द|📅 17 Aug 2023

डेली संवाद, मोगा। Punjab News: पंजाब के मोगा से बड़ी खबर है। पंजाब में नशा इस कदर फैल रहा है कि नशे की लत में लगे युवा लड़कियों को जिस्मफरोशी के धंधे के धकेलने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मोगा में सामने आया है। इसका खुलासा मोगा के नजदीकी गांव की 20 वर्षीय लड़की ने किया है।

उक्त लड़की को एक व्यक्ति ने घर में घरेलू काम के लिए रखा था लेकिन यहां कुछ दिनों बाद नशीला पदार्थ खिलाकर उससे देह व्यापार का धंधा करवाना शुरू कर करवा दिया। लड़की ने मीडिया को अपने दिल की सारी बात बताई , जिसके बाद वह एस.एस.पी. को मिली। एस.एस.पी. ने तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक मोगा के बुकन वाला रोड के रहने वाले एक व्यक्ति ने घरेलू कामकाम के लिए एक लड़की को 5 हजार प्रति माह वेतन पर घर पर रखा और बाद में उसे नशीला पदार्थ खिलाकर होटलों में भेजना शुरू कर दिया। बातचीत के दौरान लड़की ने बताया कि जून के आखिर में उसकी जान-पहचान के एक लड़के ने उसे फोन किया और मोगा में बुकनवाला रोड पर एक घर में काम करने के अलावा एक बीमार महिला की सेवा करने के लिए कहा।

Punjab News: चिट्टा पिलाकर 20 साल की लड़की से करवाया देह व्यापार का धंधा, 3 काबू
मोगा की लड़की अपनी आपबीती बताते हुए

इसके बदले में 5000 रुपए प्रति माह देने को कहा गया था। 1 जुलाई को वह पति-पत्नी के घर आ गई और काम करने लगी। कुछ दिन बाद सुक्खा सिंह और उसकी पत्नी सुमन प्रीत कौर ने उसे चिट्टे का नशा देना शुरू कर दिया। लड़की ने बताया कि 2 पुलिसकर्मी भी उसके घर ड्रग्स लेने आते थे।

ये भी पढ़ें: टैक्स चोरों पर एक्शन, 101 गाड़ियों पर कार्रवाई, 1 करोड़ की चोरी पकड़ी

नशीला पदार्थ खिलाकर उसे ग्राहकों को परोसा जाता था और वेश्यावृत्ति के धंधे में लगा दिया जाता था। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की गई। ऐसा उसके साथ लगातार एक महीने तक होता रहा और उसके साथ रेप करने में आम लोगों के अलावा कुछ पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

वह किसी का नाम नहीं जानती लेकिन उसने बताया कि दिल्ली कॉलोनी में बने होटल में ड्रग्स के साथ-साथ देह व्यापार का भी धंधा होता है। फिलहाल लड़की के बयानों के आधार पर सुक्खा सिंह, उसकी पत्नी सुमन प्रीत कौर और मंगा नामक शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

VIDEO – जंजीरों में जकड़े नजर आए जालंधर के सांसद सुशील रिंकू, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *