Honey Trap: युवती ने 42 लोगों को हनी ट्रैप में फंसाकर वसूले 1 करोड़ रुपए, व्यापारी-अफसर और नेता भी हुए शिकार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 446 शब्द|📅 18 Aug 2023

डेली संवाद, देवरिया (अभिषेक सिंह)। Honey Trap: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के एक कस्बे से बड़ी खबर सामने आई है। देवरिया के बरहज इलाके में 42 लोग हनी ट्रैप का शिकार हो गए हैं। इस हनी ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता के मुकदमा दर्ज कराने पर हुआ।

इस हनी ट्रैप गिराह ने इलाके के कई ग्राम प्रधान, व्यापारी व कर्मचारियों को ब्लैकमेल किया। करीब एक करोड़ रुपये की वसूली इस हनी ट्रैप गैंग ने किया है। गिरोह में पिता-पुत्र के अलावा महिला और उसका पति बताया जाने वाला व्यक्ति शामिल हैं। पिता-पुत्र शिकार का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराते थे।

ये भी पढ़ें: चिट्टा पिलाकर 20 साल की लड़की से करवाया देह व्यापार का धंधा

महिला मदद मांगने के बहाने नजदीकी बढ़ाकर शिकार को जाल में फंसाती थी। अश्लील या आपत्तिजनक वीडियो बन जाने के बाद ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठने की जिम्मेदारी तथाकथित पति की थी। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला सामने आने के बाद महिला ने खुद को पीड़ित बताते हुए आरोपित पिता-पुत्र व तथाकथित पति के खिलाफ तहरीर दी है।

बरहज नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी कि एक महिला ने मदद मांगने के बहाने धोखे से उन्हें घर बुलाया और अश्लील हरकत करने लगी। मेरे जाने के बाद बरहज के तिवारीपुर के रहने वाले सुभाष चौहान ने फोन कर महिला के साथ वीडियो की जानकारी दी।

उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए 15 लाख रुपये की डिमांड की। 7.54 लाख रुपये देने पर वह लोग माने। इसके बाद भी आरोपित रुपयों की मांग करते रहे। इस बीच दो अगस्त को महिला दोबारा उनसे मिली और बताया कि उसके पति व कुछ अन्य लोगों ने मिलकर ठगी की है। इस मामले में सुभाष चौहान, उसके बेटे रवि चौहान व महिला के पति बैजनाथ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू हुई तो गिरोह का पर्दाफाश हुआ।

ये भी पढ़ें: टैक्स चोरों पर एक्शन, 101 गाड़ियों पर कार्रवाई, 1 करोड़ की चोरी पकड़ी

बरहज और आसपास के क्षेत्र में यह गिरोह सात महीने से सक्रिय था। इन लोगों ने हर वर्ग को अपना निशाना बनाया। पूछताछ में पता चला कि बरहज नगर पालिका के तिवारीपुर मोहल्ले का रहने वाला सुभाष और उसका बेटा रवि ऐसे लोगों को तलाशते थे, जिन्हें जाल में आसानी से फंसाया जा सके।

इसके बाद उनका मोबाइल नंबर महिला को दिया जाता था। महिला मोबाइल पर मिस काल या काल करके उससे अपनी परेशानी बताती थी। नजदीकी बढ़ने पर महिला उस व्यक्ति को ऐसी जगह बुलाती थी जहां आसानी से वीडियो तैयार किया जा सके।

VIDEO- पुलिस थाने के सामने 20 लाख की चोरी, चोरों ने SHO को दिया खुला चैलेंज

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *