Flood In Punjab: पंजाब के कई जिलों में बाढ़, लोगों को किया जा रहा रेस्क्यू, चार की मौत

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, पंजाब। Flood In Punjab: पंजाब में बाढ़ का कहर जारी है। भाखड़ा और पौंग बांध से पानी छोड़े जाने से आसपास के कई गांवों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई। इतना ही नहीं इन हालातों के बीच लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के घरों में पानी दाखिल होने के कारण प्रशासन द्वारा बचाव कार्य के लिए एन.डी.आर.एफ. टीम की मदद ली जा रही है।

Flood In Punjab

प्रशासन द्वारा पानी की चपेट में फंसे 31 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, जबकि पानी की चपेट में आए पशुओं के लिए चारा उपलब्ध करवाया जा रहा है। पंजाब में होशियारपुर, रोपड़, तरनतारन, कपूरथला, अमृतसर, फिरोजपुर और गुरदासपुर इस समय बाढ़ की चपेट में हैं, जिनमें से गुरदासपुर की हालत सबसे अधिक नाजुक बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: चिट्टा पिलाकर 20 साल की लड़की से करवाया देह व्यापार का धंधा

बताया जा रहा है कि होशियारपुर और फिरोजपुर में कई गांव खाली करवा लिए गए हैं। बाढ़ के कारण गुरुवार को फिरोजपुर मंडल की 15 ट्रेनें रद्द रहीं है। बता दे कि भाखड़ा और पौंग बांध से छोड़े जा रहे पानी के कारण पंजाब में स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। गुरुवार को गुरदासपुर के बटाला और फाजिल्का में बाढ़ के कारण चार लोगों की मौत हो गई।

Flood In Punjab
ये भी पढ़ें: टैक्स चोरों पर एक्शन, 101 गाड़ियों पर कार्रवाई, 1 करोड़ की चोरी पकड़ी

इसके साथ ही कपूरथला के भुतल्थ में एक व्यक्ति बह गया। जिसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। इसी बीच गुरदासपुर के डीसी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पौंग डैम से पानी का स्तर कम कर दिया गया है, अब सिर्फ 80 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बीते दिनों इस डैम से 1.60 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था।

VIDEO- पुलिस थाने के सामने 20 लाख की चोरी, चोरों ने SHO को दिया खुला चैलेंज















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *