Punjab News: पंजाब के इस जिले में निहंग ने मचाई दहशत, युवक की बेरहमी से की हत्या

Daily Samvad
2 Min Read
died
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 235 शब्द|📅 18 Aug 2023

डेली संवाद, श्री मुक्तसर साहिब। Punjab News: साहिब पंजाब के जिला श्री मुक्तसर साहिब से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि श्री मुक्तसर साहिब में निहंग द्वारा एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक किसी मामूली कहासुनी को लेकर निहंग ने इस घटना को अंजाम दिया है।

Punjab News: पंजाब के इस जिले में निहंग ने मचाई दहशत, युवक की बेरहमी से की हत्या

ये भी पढ़ें: चिट्टा पिलाकर 20 साल की लड़की से करवाया देह व्यापार का धंधा

मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक की पहचान हैप्पी (24) पुत्र महिंदर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक Garments की दुकान पर काम करता था, उसका किसी मामूली बात पर कहासुनी हुई कि निहंग सिंह के बाणे में रहने वाले एक व्यक्ति ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया है।

ये भी पढ़ें: टैक्स चोरों पर एक्शन, 101 गाड़ियों पर कार्रवाई, 1 करोड़ की चोरी पकड़ी

जिसके बाद उसे पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गयी है। पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है। इसके साथ ही आस पास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। वहीं इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

VIDEO- पुलिस थाने के सामने 20 लाख की चोरी, चोरों ने SHO को दिया खुला चैलेंज

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *